फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: ट्रक में ठूंसकर ले जा रहे थे 27 ऊंट-ऊंटनियां, नहीं मिले परिवहन कागज; वाहन जब्त और दो तस्कर गिरफ्तार

Sun, 22 Mar 2026 06:38 PM IST
कोटपुतली ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटपूतली-बहरोड़

सार

Kotputli-Behror News: सरुंड थाना पुलिस ने अवैध तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 27 ऊंट-ऊंटनियों को मुक्त कराया और दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। जब्त ट्रक से पशु बिना दस्तावेज मिले। गौशाला में उनकी देखभाल करना कर्मचारियों के लिए चुनौती बना हुआ है।
विज्ञापन
तस्करी के दौरान मुक्त कराए गए ऊंट-ऊंटनियां - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोटपूतली-बहरोड़ जिले के सरुंड थाना क्षेत्र में पुलिस ने अवैध पशु तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 27 ऊंट-ऊंटनियों को मुक्त कराया। 20 मार्च को मिली सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने नाकाबंदी कर नाहरेड़ा से कोटपूतली की ओर आ रहे एक संदिग्ध ट्रक को रुकवाया।

विज्ञापन

 
भागने की कोशिश में पकड़े गए आरोपी
पुलिस को देखते ही ट्रक में सवार दो व्यक्ति भागने लगे, लेकिन पुलिस ने पीछा कर दोनों को पकड़ लिया। प्रारंभिक पूछताछ में आरोपियों ने अपनी पहचान तालीम (23) निवासी मेवात, हरियाणा और कामील (27) निवासी मुजफ्फरनगर, उत्तर प्रदेश के रूप में बताई।
 
ट्रक में ठूंसकर भरे मिले पशु
तलाशी के दौरान ट्रक में 27 ऊंट-ऊंटनियां ठूंस-ठूंस कर भरी मिलीं, जिन्हें रस्सियों से बांधा गया था। पुलिस के अनुसार आरोपियों के पास पशु परिवहन से संबंधित कोई वैध दस्तावेज या अनुमति पत्र नहीं था। तस्करी में प्रयुक्त ट्रक को जब्त कर लिया गया है।
विज्ञापन




पढ़ें- Caracal Study Rajasthan: रेगिस्तान का ‘छोटा चीता’ कैमरे में कैद, कैरेकल पर बड़ा खुलासा!
विज्ञापन

 
अभियान के तहत हुई कार्रवाई
यह कार्रवाई जयपुर रेंज के महानिरीक्षक राहुल प्रकाश और जिला पुलिस अधीक्षक सतवीर सिंह के निर्देशन में चल रहे विशेष अभियान के तहत की गई। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नाजिम अली खान और पुलिस उप अधीक्षक राजेंद्र कुमार बुरडक के सुपरविजन में थाना प्रभारी यशपाल सिंह के नेतृत्व में टीम गठित की गई थी।
 
तस्करी नेटवर्क की जांच जारी
पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है और यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि तस्करी का नेटवर्क किन क्षेत्रों तक फैला हुआ है और इसमें और कौन-कौन लोग शामिल हैं। मुक्त कराए गए सभी ऊंट-ऊंटनियों को श्री राधा कृष्ण गौशाला में सुपुर्द किया गया है। यहां इनके रखरखाव में दिक्कतें सामने आ रही हैं। कर्मचारियों के अनुसार, ऊंटों को पानी पिलाने, चारा उपलब्ध कराने और उनकी देखभाल करना चुनौतीपूर्ण साबित हो रहा है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें