फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kotputli-Behror News: शाहजहांपुर में अकीदत और भाईचारे के साथ मनाई गई ईद, ईदगाह में अदा हुई नमाज

Sat, 21 Mar 2026 10:27 PM IST
कोटपुतली ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटपूतली-बहरोड़

सार

Kotputli-Behror News: शाहजहांपुर में ईद का पर्व अकीदत और उत्साह के साथ मनाया गया। ईदगाह मैदान में नमाज अदा कर अमन, खुशहाली की दुआ मांगी गई। लोगों ने गले मिलकर मुबारकबाद दी, जबकि प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखी।

विज्ञापन
अकीदत और भाईचारे के साथ मनाई गई ईद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नीमराना उपखंड क्षेत्र के शाहजहांपुर कस्बे में शनिवार को ईद का पर्व अकीदत, उल्लास और आपसी भाईचारे के साथ मनाया गया। शुक्रवार रात चांद नजर आने के बाद शनिवार सुबह मुस्लिम समाज के लोगों ने पूरे उत्साह के साथ ईद की नमाज अदा की। कस्बे के ईदगाह मैदान में बड़ी संख्या में लोग एकत्रित हुए और अमन, खुशहाली तथा तरक्की की दुआ मांगी।

विज्ञापन


सुबह निर्धारित समय पर शाहजहांपुर ईदगाह मैदान में नमाज का आयोजन हुआ। जामा मस्जिद शाहजहांपुर के मौलाना हाजी सुलेमान ने नमाज अदा कराई। सुबह 8:15 बजे से 9 बजे तक नमाज का सिलसिला चला। नमाज के बाद लोगों ने एक-दूसरे से गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी। बच्चों और युवाओं में खासा उत्साह देखने को मिला। कई लोगों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर मीठी ईद की खुशियां साझा कीं।

विज्ञापन


मौलाना हाजी सुलेमान ने ईद के मौके पर अपने संदेश में कहा कि यह त्योहार प्रेम, भाईचारे, सौहार्द और एकता का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि ईद हमें आपसी मतभेद भुलाकर मिल-जुलकर रहने, जरूरतमंदों की मदद करने और समाज में सद्भाव बनाए रखने की प्रेरणा देती है। उन्होंने देश और क्षेत्र में अमन-चैन, खुशहाली और तरक्की की दुआ भी कराई।

विज्ञापन


पढ़ें- ईद-उल-फितर: वैश्विक तनाव के बीच अजमेर में नसीरुद्दीन चिश्ती का संदेश, कहा- संवाद और भाईचारा ही समाधान

ईद को लेकर कस्बे में सुबह से ही खास रौनक रही। नमाज के लिए लोग पारंपरिक परिधानों में ईदगाह पहुंचे। नमाज के बाद एक-दूसरे से मुलाकातों का दौर देर तक चलता रहा। परिवारों में भी उत्सव जैसा माहौल बना रहा और घरों में विशेष पकवान तैयार किए गए। पूरे आयोजन के दौरान सामाजिक समरसता और सौहार्द की मिसाल देखने को मिली।

वहीं, त्योहार के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस प्रशासन भी पूरी तरह सतर्क रहा। शाहजहांपुर थाना प्रभारी प्रक्रिता चौधरी, एएसआई ओम प्रकाश, कांस्टेबल पंकज सहित पुलिस टीम ईदगाह मैदान में तैनात रही। पुलिसकर्मियों ने पूरे समय शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए निगरानी रखी।


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें