फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोटा में विजिलेंस टीम को पीटा: बिजली चोरी रोकने गए तो आरोपी परिवार ने छत पर बनाया बंधक, वीडियो वायरल

Sun, 05 Dec 2021 08:10 PM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटा

सार

टीम ने जैसे ही कार्रवाई शुरू की बिजली चोरी करने वाले परिवार के सदस्यों ने जेईएन के साथ गाली गलौज शुरू कर दी। दस्तावेज छीन लिए।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान के कोटा जिले में रविवार को विद्युत निगम की विजिलेंस टीम के साथ बिजली चोरी करने वाले परिवार के सदस्यों ने मारपीट की। उन्हें मकान की छत पर बंधक बना लिया। जूनियर इंजीनियर के साथ भी बदसलूकी की गई। हेल्पर के साथ चांटे जड़े। घटना का वीडियो वायरल हो रहा है। 

विज्ञापन


घटना कोटा जिले के खैराबाद कस्बे में हुई। कसाई मोहल्ले में बिजली चोरी की शिकायत पर विजिलेंस टीम कार्रवाई करने गई थी। टीम में रामगंजमंडी शहर के जेईएन रितेश, ग्रामीण जेईएन हरीश, लाइनमैन शांतनु, महेंद्र, बलराम, हेल्पर गोवर्धन शामिल थे। कसाई मोहल्ले में रईस खान के घर में अवैध रूप से तारों पर आंकड़े डाले हुए थे। 

टीम ने जैसे ही कार्रवाई शुरू की बिजली चोरी करने वाले परिवार के सदस्यों ने जेईएन के साथ गाली गलौज शुरू कर दी। दस्तावेज छीन लिए। हेल्पर गोवर्धन को थप्पड़ मारे। उसे छत पर बंधक बना लिया। उसकी कॉलर पकड़ ली। 10 मिनट तक गोवर्धन को बंधक रखा। रईस व उसके बेटे मुन्ना व अनवर ने कार्रवाई करने वाली टीम और अधिकारियों के सरकारी काम में बाधा पहुंचाई। 
विज्ञापन


मामले में विद्युत कर्मियों ने रामगंजमंडी थाने में राजकार्य में बाधा डालने का मुकदमा दर्ज करवाया है। जयपुर विद्युत वितरण निगम लिमिटेड के अधीक्षण अभियंता वीके अग्रवाल ने कहा कि कर्मचारियों के साथ विजिलेंस कार्रवाई के दौरान बदसलूकी की गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें