फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kota News: प्रेमिका से परेशान होकर युवक ने फंदा लगाकर दे दी जान, बार-बार मांग रही थे रुपये

Thu, 27 Feb 2025 02:46 PM IST
कोटा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटा

सार

करीब पांच साल से उसका एक युवती से अफेयर चल रहा था। परिजनों का कहना है कि पिछले एक साल से युवती जितेन्द्र से रुपये की डिमांड कर रही थी। युवती के भाई ने जितेन्द्र को दुकान के अंदर बंद कर दिया और उसके साथ मारपीट भी की।
विज्ञापन
जितेंद्र का फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान के कोटा जिले में एक युवक ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। युवक एसएससी की तैयारी कर रहा था। मृतक युवक के परिजनों ने आरोप लगाया था जि युवती से उसका अफेयर था उसके भाई ने युवक साथ मारपीट भी की थी। मामला शहर के भीमगंजमंडी थाना इलाके के खेड़ली फाटक नंदा जी की बाड़ी का है। पुलिस ने मृतक युवक के शव का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया है। साथ ही मृतक युवक के परिजनों की तरफ से दी गई शिकायत पर जांच की जा रही है।
विज्ञापन


मृतक युवक के मामा जयप्रकाश ने बताया कि युवक जितेन्द्र प्राइवेट जाॅब के साथ एसएससी की तैयारी भी कर रहा था। करीब पांच साल से उसका एक युवती से अफेयर चल रहा था। परिजनों का कहना है कि पिछले एक साल से युवती जितेन्द्र से रुपये की डिमांड कर रही थी। युवती के भाई ने जितेन्द्र को दुकान के अंदर बंद कर दिया और उसके साथ मारपीट भी की। इसकी जानकारी लगने के बाद परिजनों ने जितेन्द्र को छुड़ाया और अस्पताल में उपचार भी करवाया।

बाद में जितेन्द्र अपने निर्माणाधीन मकान में चला गया और उसने फंदा लगाकर अपनी जान दे दी। सामने ये भी आया है कि जितेन्द्र की मौत की सूचना मिलने के बाद युवती के परिजनों ने मोबाइल और गिफ्ट लौटा दिए हैं। परिजनों का कहना है कि काफी समय से जितेन्द्र तनाव में भी था। मृतक युवक के परिजनों ने मांग की है कि जिस युवती और उसके भाई से परेशान होकर जितेन्द्र ने जान दी है उस परिवार के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें