फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोटा में भरभरा कर गिरा तीन मंजिला मकान: वीडियो में दिखा खौफनाक मंजर, इमारत की मरम्मत के बाद क्यों हुआ हादसा?

Tue, 05 May 2026 08:37 PM IST
कोटा ब्यूरो न्यूज डेस्क,अमर उजाला, कोटा

सार

Kota News: कोटा के गुमानपुरा क्षेत्र में एक जर्जर तीन मंजिला मकान अचानक ढह गया, जिससे हड़कंप मच गया। गनीमत रही कि हादसे में कोई मौजूद नहीं था। प्रशासन ने रेस्क्यू शुरू कर आसपास के पुराने मकानों की जांच की बात कही।
विज्ञापन
गुमानपुरा में भरभरा कर गिरा तीन मंजिला मकान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान के कोटा जिले के गुमानपुरा बल्लभबाड़ी इलाके में उस समय अफरातफरी मच गई, जब एक तीन मंजिला मकान अचानक भरभराकर गिर गया। यह मकान घोसी मोहल्ले में स्थित था और उसके ढहने के बाद पूरे क्षेत्र में हड़कंप की स्थिति बन गई। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और हालात का जायजा लिया।

विज्ञापन

 
जर्जर हालत में था मकान, चल रहा था मरम्मत कार्य
जानकारी के अनुसार, यह मकान काफी समय से जर्जर स्थिति में था और इसके गिरने की आशंका पहले से जताई जा रही थी। हादसे से कुछ समय पहले ही मकान में मरम्मत का कार्य भी चल रहा था। इसी दौरान अचानक पूरी इमारत ढह गई, जिससे आसपास के लोगों में दहशत फैल गई।
 
घटना के समय मकान में कोई मौजूद नहीं
डीएसपी योगेश शर्मा के अनुसार, हादसे के समय मकान के आसपास कोई व्यक्ति मौजूद नहीं था, जिससे बड़ा हादसा टल गया। यदि उस समय कोई वहां होता तो जनहानि की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता था। एहतियात के तौर पर आसपास के मकानों में रहने वाले लोगों को भी तुरंत बाहर निकाल लिया गया।
विज्ञापन



 
बचाव अभियान और जांच जारी
हादसे के बाद मौके पर राहत और बचाव कार्य शुरू किया गया। प्रशासन ने डॉग स्क्वॉड की टीम को भी मौके पर बुलाया है, ताकि किसी के दबे होने की संभावना की जांच की जा सके। मलबे को हटाने का काम जारी है और पूरे क्षेत्र की निगरानी की जा रही है।

पढ़ें- बंदूक के बट से मारा... चाकू से गोदा, फिर मार दी गोली: शिकारियों ने खुन्नस में ली थी जान, निहत्थे पुलिस जवान की हत्या ने चौंकाया
विज्ञापन

 
स्थानीय लोगों ने जताई चिंता
स्थानीय लोगों का कहना है कि यह मकान लंबे समय से जर्जर हालत में था और इसके गिरने की आशंका पहले से बनी हुई थी। मकान के पास से गुजरने वाली गली और आसपास बने अन्य घरों के कारण खतरा और अधिक बढ़ गया था। कुछ लोगों ने बताया कि मकान गिरने से नीचे खड़ी बाइक और ठेले भी दब गए हैं, जिन्हें निकालने का प्रयास किया जा रहा है।
 
पुराने मकानों की जांच की तैयारी
घटना के बाद प्रशासन ने इलाके में बने अन्य पुराने और जर्जर मकानों की जांच कराने की बात कही है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं से बचा जा सके। फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है और प्रशासन आगे की कार्रवाई में जुटा हुआ है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें