फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kota News: साइकिल टकराने को लेकर विवाद, 5वीं के छात्र ने 8वीं कक्षा के छात्र पर धारदार हथियार से किया हमला

Thu, 27 Mar 2025 10:31 PM IST
कोटा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटा

सार

साइकिल टकराने पर 5वीं क्लास में पढ़ने वाले छात्र ने अपने ही स्कूल के 8वीं के छात्र पर हमला कर दिया। आरोपी छात्र के धारदार हथियार से हमला करने से वह घायल हो गया।
विज्ञापन
हमले में घायल छात्र
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान के कोटा जिले में दो छात्रों के बीच साइकिल टकराने को लेकर विवाद हो गया। इसके बाद 5वीं कक्षा में पढ़ने वाले छात्र ने अपने ही स्कूल के 8वीं कक्षा के छात्र पर धारदार हथियार से हमला कर उसे घायल कर दिया। घटना की जानकारी छात्र को तब लगी जब दूसरे छात्र ने उसकी पीठ से खून निकलता देखा और उसे बताया। इसके बाद स्कूल में प्राथमिक इलाज के बाद उसे अस्पताल भेज दिया गया। यह पूरा घटनाक्रम गुमानपुरा थाना क्षेत्र में बुधवार को हुआ। गुरुवार को घायल छात्र के परिजन थाने पहुंचे और मामला दर्ज कराया।

विज्ञापन


गुमानपुरा थाने के सीआई अनिल टेलर ने बताया कि परिजनों ने थाने आकर पूरी घटना की जानकारी दी और बताया कि स्कूल में पढ़ने वाले एक छात्र ने धारदार हथियार से हमला किया। शिकायत मिलने पर जांच शुरू कर दी गई है। जिस छात्र ने हमला किया, उसके परिजनों को भी थाने बुलाकर पूछताछ की जा रही है। 

ये भी पढ़ें: भीषण गर्मी में पानी की किल्लत पर जलदाय विभाग गंभीर, बनाया विशेष कंटिनजेंसी प्लान; जानें क्या है
विज्ञापन


घायल छात्र की मां ने बताया कि बुधवार को उनके 14 वर्षीय बेटे की 8वीं बोर्ड की परीक्षा थी। वह परीक्षा देने के लिए घर से निकला था, इसी दौरान 5वीं कक्षा में पढ़ने वाले एक छात्र से जल्दबाजी में उसकी साइकिल टकरा गई। इसके बाद दोनों के बीच कहासुनी हुई। मां ने बताया कि बेटा लेट हो रहा था, इसलिए उसने साइकिल उठाई और स्कूल की तरफ जाने लगा। इतने में दूसरे छात्र ने उसकी पीठ पर चाकू मार दिया।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें:  शॉर्ट सर्किट से मकान में लगी भीषण आग, 11 लोग बाल-बाल बचे; लाखों का हुआ नुकसान

गौरतलब है कि कोटा के स्कूलों में छात्रों के बीच हुआ यह विवाद पहला नहीं है। इससे पहले भी वर्ष 2024 में किशोरपुरा थाना क्षेत्र में आपसी कहासुनी के बाद स्कूल के बाहर दो छात्रों के बीच विवाद हो गया था, जिसमें एक छात्र ने दूसरे छात्र पर धारदार हथियार से हमला कर दिया था। उस मामले में यह सामने आया था कि एक छात्रा को गाली देने के बाद विवाद शुरू हुआ था।

ये वीडियो भी देखिए...

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें