फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kota: ऑनलाइन गेम का शिकार बने पति ने पत्नी के साथ मिलकर किया सुसाइड, युवक पर हो गया था 5 लाख रुपये का कर्ज

Mon, 02 Jun 2025 03:12 PM IST
कोटा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटा

सार

Kota: घटना के एक दिन पहले मृतक युवक दीपक ने बड़ी साली को कॉल किया था और बताया था कि ऑनलाइन गेम में 4 से 5 लाख रुपए का कर्जा हो गया है। ऐसे में अब उसके पास पास मरने के अलावा कोई रास्ता नहीं बचा है। आइये पूरा मामला समझते हैं।
विज्ञापन
पति पत्नी ने किया सुसाइड - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान के कोटा जिले में पति-पत्नी के एक साथ सुसाइड करने का मामला सामने आया है। ऑनलाइव गेम का शिकार बने युवक ने अपनी पत्नी के साथ मिलकर घर के कमरे में फांसी लगाकर जान दे दी। सोमवार सुबह जब कमरे का दरवाजा नहीं खुला तो बुजुर्ग पिता परेशान हो गए और कमरे का दरवाजा खटखटाया, लेकिन अंदर से कोई आवाज नहीं आई। थोड़ी देर बाद 5 साल की पोती ने अंदर से दरवाजा खोला। तो देखा कि सामने बेटे-बहू की लाश पंखे से लटक रही थी। ये पूरा मामला कैथून थाना इलाके के खेड़ा रसुलपुर से सामने आया है।
विज्ञापन


कैथून थानाधिकारी सुरेश कुमार ने बताया कि खेड़ारसुलपुर गांव में पति-पत्नी ने सुसाइड किया। मोके पर जाकर देखा तो खेड़ा रसुलपुर खेड़ा रामपुर निवासी दीपक राठौर और उनकी पत्नी राजेश राठौर का शव मिला है। दीपक के पिता सत्यनारायण राठौर ने पुलिस को बताया कि दीपक की शादी 6 साल पहले हुई थी। उसकी एक बेटी है। बेटे-बहू के बीच अच्छा तालमेल था। कभी दोनों के बीच कोई झगड़ा नहीं हुआ। रविवार को खाना खाने के बाद सभी कमरे में सोने चले गए और सुबह ये घटना सामन आ गई।

पढ़ें: 'लुटेरी गैंग बन गई है BAP पार्टी, जनप्रतिनिधि और सरपंचो से अवैध वसूली करवा रहे रोत'; सांसद रावत
विज्ञापन
विज्ञापन


जानकारी में सामने आया है कि घटना के एक दिन पहले मृतक युवक दीपक ने बड़ी साली को कॉल किया था और बताया था कि ऑनलाइन गेम में 4 से 5 लाख रुपए का कर्जा हो गया है। ऐसे में अब उसके पास पास मरने के अलावा कोई रास्ता नहीं बचा है। परिजनों को जानकारी मिलने पर युवक को काफी समझाया गया था कि वो ऐसा कोई कदम नहीं उठाए और रूपयों के इंतेजाम किया जाएगा। लेकिन सुबह सूचना मिली थी दीपक ने अपनी पत्नी राजेश के साथ मिलकर सुसाइड कर लिया। सामने आया है कि दीपक पहले आरसीसी का काम करते थे। बेटी के बोलने पर ही डीसीएम फैक्टरी में मैंने काम दिलवाया था। दीपक ने रविवार शाम को मेरी बड़ी बेटी को फोन करके कहा था कि ऑनलाइन गेम खेला था। इसमें 4 से 5 लाख रुपए कर्जा हो गया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें