फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan Weather Update: आज बिगड़ने वाला है मौसम का मिजाज, IMD ने जारी किया आंधी-तूफान और तेज बारिश का अलर्ट

Mon, 02 Jun 2025 08:09 AM IST
सौरभ भट्ट न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से आज राजस्थान में मौसम बहुत ज्यादा बिगड़ने वाला है। मौसम विभाग ने आज 29 शहरों में आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया है। इनमें 17 जिलों के लिए ऑरेंज श्रेणी की चेतावनी दी गई है।
विज्ञापन
राजस्थान में आज तेज तूफान - फोटो : self
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अगले 4 दिनों तक अब राजस्थान में धूल भरी आंधियां चलेंगी। इसके साथ कहीं-कहीं तेज बारिश भी हो सकती है। प्रदेश में नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की वजह से मौसम में यह बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा। इसके चलते आज दोपहर से प्रदेश के कई शहरों में 50 से 60 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से तेज आंधी चलेगी। इसके साथ ही कई जिलों में वज्रपात और बारिश की चेतवानी भी दी गई है। जयपुर मौसम केंद्र के अनुसार आज प्रदेश के 29 जिलों में आंधी-तूफान आ सकता है। इनमें से 17 जिलों में इसकी तीव्रता बहुत ज्यादा रहने की संभावना है। इसलिए इन जिलों में ऑरेंज श्रेणी का अलर्ट जारी किया गया है।

विज्ञापन

 
इन जिलों में जारी हुआ अलर्ट

अलवर, भरतपुर, जयपुर, दौसा, धौलपुर, झुंझुनू, करौली, सवाई माधोपुर, सीकर, टोंक, बीकानेर, चूरू, हनुमानगढ़, जोधपुर, नागौर, पाली और गंगानगर में ऑरेंज श्रेणी का अलर्ट जारी हुआ है। वहीं अजमेर, बांसवाड़ा, बारां, भीलवाड़ा, बूंदी, चित्तौड़गढ़, डू्ंगरपुर, झालावाड़, कोटा, प्रतापगढ़, राजसमंद, सिरोही व उदयपुर में यलो श्रेणी अलर्ट की चेतावनी दी गई है।

ये भी पढ़ें: Dholpur News:  प्री डीएलएड परीक्षा में पकड़े गए पांच डमी परीक्षार्थी, पुलिस को सौंपे गए
विज्ञापन


मौसम में आए इस बदलाव से प्रदेश के अधिकतम तापमान में भी कमी आई है। मई में जहां प्रदेश का अधिकतम तापमान 48 डिग्री तक पहुंच गया था, वहीं अब ज्यादातर शहरों में यह 40 डिग्री से नीचे है। मौसम विभाग के अनुसार अगले तीन दिनों तक प्रदेश में तापमान में इजाफा नहीं होगा। शनिवार को भी जयपुर संभाग में कई जगहों पर हल्की वर्षा दर्ज की गई। अगले 5 दिनों तक प्रदेश के तापमान में भी गिरावट रहेगी। इस दौरान हीट वेव से भी लोगों को राहत मिलेगी। अधिकतम तापमान का स्तर 45 डिग्री के नीचे रहेगा।
विज्ञापन


बीते 24 घंटों में प्रदेश के अधिकतम तापमान की स्थिति इस प्रकार रही। प्रदेश का सर्वाधिक गर्म शहर जैसलमेर रहा, जहां अधिकतम तापमान 41 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं अजमेर में 37, भीलवाड़ा 37.2, अलवर में 38, जयपुर में 40, पिलानी में 40.7, सीकर 36.5, कोटा में 40.8, बाड़मेर में 40, जैसलमेर में 41, जोधपुर में 38.6,  चूरू में 40.4 तथा बीकानेर में 39.8 व फतेहपुर में 37.5 डिग्री अधिकतम तापमान दर्ज किया गया।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें