फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kota: तीन करोड़ की जमीन पर बना ‘क्राइम ढाबा’ ढहा, यहीं रचती थी गैंग वारदातों की साजिश

Thu, 23 Apr 2026 10:37 AM IST
कोटा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटा

सार

Kota: कोटा जिले में पुलिस ने अपराधियों और भू-माफिया के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए शातिर अपराधी शरणजीत सिंह के अवैध ढाबे को जमींदोज कर दिया। यह ढाबा नेशनल हाईवे-27 पर करीब 3 करोड़ रुपए की सरकारी जमीन पर अवैध रूप से बनाया गया था और इसका इस्तेमाल गैंग द्वारा लूट, मारपीट और अवैध हथियारों की साजिश रचने के लिए किया जाता था।
विज्ञापन
कोटा ग्रामीण पुलिस ने अवैध ढाबा तोड़ा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान के कोटा जिले में अपराधियों और भू-माफिया के खिलाफ बड़ा एक्शन हुआ है। कोटा ग्रामीण पुलिस ने बड़ी कार्रवाई को अंजाम देते हुए शातिर अपराधी शरणजीत सिंह के अवैध अतिक्रमण को पूरी तरह ध्वस्त कर दिया है। शरणजीत सिंह ने नेशनल हाईवे-27 पर करोड़ों की सरकारी जमीन पर अवैध तरीके से ढाबे का निर्माण किया था। आरोपी कोहिनूर-0007 गैंग का सरगना है। वहीं, कार्रवाई के दौरान भारी पुलिस जाब्ता भी मौजूद रहा।

3 करोड़ से ज्यादा की सरकारी जमीन पर था कब्जा
कोटा ग्रामीण पुलिस अधीक्षक सुजीत शंकर ने बताया कि अपराधी ने लंबे समय से सरकारी जमीन पर अतिक्रमण कर रखा था। यह अतिक्रमण करीब 3 करोड़ रुपए से अधिक की जमीन पर किया गया था। आरोपी गैंग का सक्रिय सदस्य होने के साथ-साथ उसका सरगना भी था।

ढाबा नहीं, अपराधियों का ठिकाना था
जांच में सामने आया कि जिस सरकारी जमीन पर यह अवैध ढाबा बनाया गया था, वहां खाने-पीने की कोई व्यवस्था नहीं थी। यह केवल अपराधियों का आश्रय स्थल था, जहां गैंग के सदस्य बैठकर लूट, मारपीट और अवैध हथियारों की तस्करी की साजिश रचते थे।

गैंग के एक दर्जन से ज्यादा बदमाश गिरफ्तार
पुलिस ने पिछले दो महीनों में इस गैंग के एक दर्जन से अधिक बदमाशों को गिरफ्तार किया है और उनके कब्जे से भारी मात्रा में अवैध हथियार बरामद किए हैं।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें: नगर निकाय चुनाव 2026 के लिए अंतिम मतदाता सूची जारी, 3 लाख से ज्यादा नाम कटे, चुनावी गणित बदला

हिस्ट्रीशीटर आरोपी का बड़ा नेटवर्क
आरोपी शरणजीत सिंह ताथेड़ का निवासी है और कैथून थाने का हिस्ट्रीशीटर भी है। उसने ‘सरदार जी का ढाबा’ नाम से ठिकाना बना रखा था, जहां वह अपने गैंग के साथ मिलकर वारदातों की साजिश रचता था।

विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें