फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan News: कोटा में फिर सुसाइड का नया मामला, नीट की तैयारी कर रहे छात्र ने की आत्महत्या

Tue, 28 Nov 2023 10:52 AM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटा

सार

Kota: राजस्थान के कोटा में एक और कोचिंग छात्र की आत्महत्या का मामला सामने आया है। छात्र पश्चिम बंगाल निवासी है। वह बीते 1 साल से कोटा में रहकर मेडिकल एंट्रेंस एग्जाम नीट-यूजी की तैयारी कर रहा था।

विज्ञापन
कोटा में सुसाइड का मामला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान के कोटा में कोचिंग स्टूडेंट के सुसाइड मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। अब आत्महत्या का एक और मामला सामने आया है। बता दें कि कोटा में नीट की तैयारी कर रहे स्टूडेंट ने सुसाइड कर लिया। मृतक फोरिद हुसैन पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले का रहने वाला था। वो शहर के वक्फ नगर इलाके में किराए के मकान में कमरा लेकर रह रहा था। देर शाम उसने कमरे में फांसी लगा ली। फोरिद की सुसाइड की खबर सुनकर उसे फांसी के फंदे से उतारकर निजी हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने चेक कर मृत घोषित कर दिया। जिसके बाद शव को एमबीएस हॉस्पिटल की मोर्चरी में शिफ्ट करवाया है।

विज्ञापन


नीट की तैयारी कर रहा था फोरिद
दादाबाड़ी थाना सीआई राजेश पाठक ने बताया कि फोरिद किराए के मकान में रहकर निजी कोचिंग से नीट की तैयारी कर रहा था। मकान में अन्य भी बच्चे रहते हैं। शाम तक उसको बच्चों ने देखा था। फिर रात 7 बजे तक वो कमरे से बाहर नहीं निकला तो उसके दोस्तों ने आवाज लगाई। लेकिन फोरिद ने गेट नहीं खोला, जिसके बाद इसकी सूचना मकान मालिक को दी गई। मकान मालिक की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। बताया जा रहा है कि फोरिद ने 5 से रात 7 बजे के बीच फांसी लगाई है। फिलहाल, सुसाइड के कारण सामने नहीं आए है, इधर परिजनों को सूचना दी गई है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें