फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kota News: कोटा रेल मंडल से होकर चलेंगी दिल्ली-मुंबई और अमृतसर-बांद्रा स्पेशल ट्रेनें, यात्रियों को मिलेगी राह

Sat, 20 Dec 2025 04:53 PM IST
कोटा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटा

सार

रेलवे प्रशासन द्वारा नई दिल्ली-मुंबई सेंट्रल और अमृतसर-बांद्रा टर्मिनस के बीच विशेष ट्रेनों का संचालन किया जा रहा है। ये दोनों स्पेशल ट्रेनें कोटा रेल मंडल से होकर गुजरेंगी, जिससे दिल्ली, राजस्थान और महाराष्ट्र की ओर यात्रा करने वाले यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी।
विज्ञापन
कोटा रेल मंडल से होकर गुजरेगी दो स्पेशल ट्रेनें
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें


विज्ञापन
वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक सौरभ जैन ने बताया कि गाड़ी संख्या 04002 नई दिल्ली-मुंबई सेंट्रल स्पेशल ट्रेन 20, 23, 26 और 29 दिसंबर 2025 को रात 22:40 बजे नई दिल्ली से रवाना होगी। यह ट्रेन मार्ग में गंगापुर सिटी (3:50 बजे), सवाई माधोपुर (4:50 बजे) और कोटा (6:10 बजे) ठहराव के बाद अगले दिन रात 21:00 बजे मुंबई सेंट्रल पहुंचेगी।

इसी प्रकार गाड़ी संख्या 04001 मुंबई सेंट्रल-नई दिल्ली स्पेशल ट्रेन 21, 24, 27 और 30 दिसंबर 2025 को रात 23:30 बजे मुंबई सेंट्रल से प्रस्थान करेगी और अगले दिन कोटा (12:55 बजे), सवाई माधोपुर (14:15 बजे) और गंगापुर सिटी (15:05 बजे) होते हुए रात 20:50 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी। यह ट्रेन कुल 4-4 फेरे करेगी और इसमें एसी फर्स्ट कम थर्ड, एसी सेकंड, एसी थर्ड, स्लीपर और जनरल सहित 21 कोच होंगे। ट्रेन का ठहराव नई दिल्ली, मथुरा, गंगापुर सिटी, सवाई माधोपुर, कोटा, रतलाम, वडोदरा, सूरत, बोरीवली और मुंबई सेंट्रल स्टेशनों पर रहेगा।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें:  Rajasthan Board Exam: 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाओं का टाइम टेबल घोषित, 12 फरवरी से शुरू होगी परीक्षा
विज्ञापन


वहीं दूसरी ओर गाड़ी संख्या 04696 अमृतसर-बांद्रा टर्मिनस स्पेशल ट्रेन 23 और 27 दिसंबर 2025 को सुबह 4:20 बजे अमृतसर से रवाना होगी। यह ट्रेन शाम 17:50 बजे गंगापुर सिटी, 18:30 बजे सवाई माधोपुर और 19:50 बजे कोटा होते हुए अगले दिन सुबह 11 बजे बांद्रा टर्मिनस पहुंचेगी।

इसके विपरीत गाड़ी संख्या 04695 बांद्रा टर्मिनस-अमृतसर स्पेशल ट्रेन 24 और 28 दिसंबर 2025 को दोपहर 14:00 बजे बांद्रा टर्मिनस से रवाना होगी और अगले दिन कोटा (2:50 बजे), सवाई माधोपुर (4:20 बजे) और गंगापुर सिटी (5:30 बजे) होते हुए रात 20:30 बजे अमृतसर पहुंचेगी। इस ट्रेन में एसी सेकंड, एसी थर्ड, स्लीपर और जनरल श्रेणी के कुल 19 कोच होंगे। इन विशेष ट्रेनों के संचालन से कोटा सहित आसपास के क्षेत्रों के यात्रियों को लंबी दूरी की यात्रा में बेहतर सुविधा मिलेगी।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें