राहत की खबर है। भीड़ के दौरान त्योहारों पर घर पहुंचने का बंदोबस्त सरलता से किया जा रहा है रेल प्रशासन के द्वारा। वहीं, भारतीय रेलवे ने दीपावली और दूसरे त्योहारों को देखते हुए स्पेशल ट्रेनों को चलाने का निर्णय लिया है। इन ट्रेनों में टिकटिंग शुरू हो गई है। ऐसे में कोटा से बड़ी संख्या में यात्री उत्तर प्रदेश और बिहार जाते हैं। इनमें कोचिंग स्टूडेंट्स, पेरेंट्स और मजदूर शामिल हैं। इसी को देखते हुए बरौनी से कोटा के सोगरिया स्टेशन तक विशेष ट्रेन चलेगी। ये विशेष ट्रेन 05211 बरौनी-सोगरिया वीकली स्पेशल 20 सितंबर से 27 दिसंबर तक चलेगी। वहीं, वापसी में यह ट्रेन नंबर 05212 सोगरिया-बरौनी वीकली स्पेशल 21 सितंबर से 28 दिसंबर तक चलेगी। ये ट्रेन दोनों तरफ से 15-15 ट्रिप करेगी।
सोगरिया से दानापुर के बीच वीकली स्पेशल ट्रेन शुरू
कोटा रेल मंडल के सीनियर डीसीएम सौरभ जैन ने बताया कि कोटा मंडल ने कोटा से उत्तर प्रदेश और बिहार के यात्रियों की सुविधा को देखते सोगरिया से दानापुर के बीच वीकली स्पेशल ट्रेन चलाई है। एक अन्य वीकली स्पेशल ट्रेन की घोषणा की गई है, जो 27 सितंबर से चलेगी। सोगरिया से बरौनी के बीच भी ट्रेन चलाई जाएगी। इनमें यात्री दीपावली और फेस्टिवल सीजन में कंफर्म टिकट ले सकेंगे। ट्रेन में बरौनी से कोटा की तरफ का रिजर्वेशन खोल दिया।जबकि कोटा से बरौनी तक का रिजर्वेशन खुलना बाकी है।
इन-इन स्टेशनों पर रुकेटी ट्रेन
यह स्पेशल ट्रेन मोकामा, बख्तियारपुर, पटना, दानापुर, आरा, बक्सर, पंडित दीनदयाल उपाध्याय, वाराणसी, प्रयागराज, गोविंदपुरी, टूंडला, आगरा फोर्ट, बयाना, हिंडौन सिटी, गंगापुर सिटी व सवाई माधोपुर स्टेशन रुकेगी। ट्रेन में पांच जनरल,छह स्लीपर, दो थर्ड एसी इकोनॉमी, पांच थर्ड एसी, दो सेकंड एसी और जनरेटर और ब्रेकयान मिलाकर 22 कोच होंगे।
ये भी पढ़ें- Rajasthan News: PG मेडिकल छात्रों के लिए क्लिनिकल बॉन्ड राशि में 5 गुना तक बढ़ोतरी, कोर्स वाइज नई दरें लागू
ये रहेगा ट्रेन का समय
ट्रेन नंबर 05211 बरौनी-सोगरिया स्पेशल ट्रेन हर शनिवार शाम 4:10 पर बरौनी से रवाना होगी और शाम 6:35 पर पटना पहुंचेगी। रविवार दोपहर 12:00 बजे आगरा फोर्ट व शाम 6:30 बजे सोगरिया पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन रविवार शाम 7:50 बजे सोगरिया से रवाना होगी और सोमवार तड़के 3:15 बजे आगरा, रात 8:35 बजे पटना और 11:45 बजे बरौनी जंक्शन पहुंचेगी।
ये भी पढ़ें- Rajasthan News: 'शिक्षा वीर' पर सियासत गरमाई-कांग्रेस बोली बीजेपी ने उच्च शिक्षा में “अग्निवीर मॉडल” लागू किया