फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: कोटा महोत्सव में दूसरे दिन हेरिटेज वॉक में दिखी संस्कृति की झलक, स्पीकर ओम बिरला ने बांधा साफा

Sun, 22 Feb 2026 08:13 PM IST
कोटा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटा

सार

Kota Mahotsav: कोटा महोत्सव के दूसरे दिन हेरिटेज वॉक में ओम बिरला और हीरालाल नागर सहित सैकड़ों लोगों ने साफा पहनकर भाग लिया। ऐतिहासिक स्थलों से गुजरी यात्रा के साथ फिल्म फेस्टिवल और ‘वास्तु वाणी’ कार्यक्रम भी आयोजित हुए।
विज्ञापन
कोटा महोत्सव के दौरान स्पीकर ओम बिरला तथा अन्य - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोटा महोत्सव के दूसरे दिन हेरिटेज वॉक का आयोजन किया गया, जिसमें लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर सहित प्रशासनिक अधिकारी और सैकड़ों की संख्या में शहरवासी मौजूद रहे। सभी ने पारंपरिक साफा पहनकर हेरिटेज वॉक में हिस्सा लिया। इस दौरान शहर की सांस्कृतिक रंगत और परंपराओं की विशेष झलक देखने को मिली।

विज्ञापन

 
ऐतिहासिक धरोहरों से होकर गुजरी यात्रा
हेरिटेज वॉक का शुभारंभ बड़े मथुराधीश जी मंदिर से हुआ। यहां से यात्रा ऐतिहासिक स्थलों की झलक दिखाती हुई गढ़ पैलेस, कैथूनीपोल, सुभाष चौक और रामपुरा क्षेत्र तक पहुंची। प्रतिभागियों ने शहर की पुरातन विरासत और स्थापत्य की विशेषताओं को नजदीक से देखा।
 
दिनभर चले विविध आयोजन
महोत्सव के दौरान दिनभर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। शौर्य घाट पर ऑन स्क्रीन फिल्म फेस्टिवल के अंतर्गत चुनिंदा फिल्मों का प्रदर्शन किया गया। वहीं इंटरनेशनल वस्तु अकैडमी के अध्यक्ष पंडित सतीश शर्मा ने ‘वास्तु वाणी’ कार्यक्रम के तहत व्याख्यान दिया, जिसमें वास्तु से जुड़े विषयों पर विचार साझा किए गए।
विज्ञापन


पढ़ें- ट्रक में जा घुसी तेज रफ्तार कार: भीषण हादसे में चार लोगों की गई जान, दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर मौत का तांडव
 
संस्कृति और विरासत को जोड़ने का माध्यम
स्पीकर ओम बिरला ने कहा कि महोत्सव हमारे देश के राज्यों और जिलों की संस्कृति, विरासत और परंपराओं को जोड़ने का कार्य करता है। उन्होंने कहा कि यह आयोजन उन लोगों को भी अपनी जड़ों से जुड़ने का अवसर देता है, जो देश से बाहर गए हैं।
विज्ञापन



 
उन्होंने कहा कि कोटा शहर की संस्कृति, विरासत और ऐतिहासिक धरोहर इस महोत्सव के माध्यम से सामने आती है। कोटा देश का ऐसा शहर है जहां जल और जंगल दोनों की सफारी एक साथ की जा सकती है। यहां पर्यटन के विभिन्न केंद्र स्थापित हैं और शिक्षा के साथ-साथ कोटा पर्यटन के क्षेत्र में भी अपनी पहचान बना रहा है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें