फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kota News: हनी ट्रैप गिरोह का भंडाफोड़, दो महिलाओं समेत 6 गिरफ्तार, वीडियो बनाकर करते थे ब्लैकमेल

Sat, 25 Apr 2026 10:59 PM IST
कोटा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटा

सार

पुलिस ने एक संगठित हनी ट्रैप गिरोह कर दो महिलाओं समेत छह लोगों को हिरासत में लिया है। गैंग आम लोगों को झांसे में लेकर अनुचित परिस्थिति में उनके वीडियो बनाता था और फिर ब्लैकमेल कर पैसों की मांग करता था।
विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त में हनी ट्रैप गिरोह के सदस्य
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जिले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक हनी ट्रैप गिरोह का पर्दाफाश किया है। उद्योग नगर थाना पुलिस ने इस मामले में दो महिलाओं सहित कुल 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरोह लोगों को झांसे में लेकर सूनसान स्थानों पर बुलाता था और वहां उनका वीडियो बनाकर ब्लैकमेल कर अवैध वसूली करता था।

विज्ञापन


शहर पुलिस अधीक्षक तेजस्विनी गौतम ने बताया कि एक परिवादी द्वारा दर्जशिकायत के अनुसार 14 अप्रैल को एक महिला ने फोन पर संपर्क कर उसे बातचीत में उलझाया और बाद में अपनी सहेली के घर मिलने बुलाया। इसके बाद वहां सुनियोजित तरीके से उसके साथ अनुचित परिस्थिति बनाकर वीडियो रिकॉर्ड कर लिया।

आरोपियों ने झूठे मामले में फंसाने की धमकी देकर परिवादी से करीब 90 हजार रुपये ऑनलाइन वसूल लिए। इसके बाद भी गिरोह लगातार पैसों की मांग करता रहा। शिकायत मिलने पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Bharatpur News: नाबालिग से कुकर्म के मामले में मुख्य आरोपी को 20 साल की सजा, सह-आरोपी को भी मिला दंड

जांच के दौरान पुलिस ने बारां निवासी कोमल शर्मा और कृष्णा मीणा सहित कोटा निवासी नरेंद्र सिंह सोलंकी, योगेंद्र प्रताप सिंह राणावत और मोहम्मद आसिफ को गिरफ्तार किया। सभी आरोपियों को उम्मेदगंज से दाढ़ देवी क्षेत्र, नेशनल हाईवे-27 के पास से पकड़ा गया।
विज्ञापन


पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है और आशंका जताई जा रही है कि इस गिरोह ने पहले भी इसी तरह की वारदातों को अंजाम दिया हो सकता है। मामले की जांच जारी है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें