फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kota News: कोटा केयर्स अभियान से जुड़ी ऑटो यूनियंस, किराया और सेवाओं के लिए बनाए नए नियम

Mon, 03 Mar 2025 09:41 PM IST
कोटा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटा

सार

इस पहल के तहत ऑटो चालकों के लिए आवश्यक दिशा-निर्देशों के स्टीकर्स तैयार किए जाएंगे, जो 10,000 से अधिक ऑटो पर लगाए जाएंगे। यह कदम कोटा में रह रहे 1.25 लाख स्टूडेंट्स के लिए बेहतर परिवहन सुविधा और सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए उठाया गया है।
विज्ञापन
ऑटो चालकों के लिए नियम। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शिक्षा नगरी कोटा में हॉस्टल एसोसिएशन्स के सिक्योरिटी और कॉशन मनी नहीं लेने की घोषणा के बाद अब ऑटो यूनियंस कोटा केयर्स अभियान से जुड़ी हैं। 10 हजार से अधिक ऑटो चालकों का प्रतिनिधित्व करने वाले ऑटो यूनियन के प्रतिनिधि अतिरिक्त जिला कलेक्टर अनिल सिंघल से मिले और उन्हें शहर में ऑटो यात्रा के संबंध में अपने सुझाव व निर्णयों से अवगत करवाया। इसमें मुख्य रूप से ऑटो यूनियन द्वारा प्रति किलोमीटर अधिकतम 20 रुपये किराया, वेटिंग चार्जेज 50 रुपये प्रति घंटा के साथ-साथ ऑटो चालकों को गेटकीपर और बिहेवियर ट्रेनिंग दिया जाना शामिल है।
विज्ञापन


कोटा केयर्स अभियान के तहत ऑटो चालकों के लिए आवश्यक दिशा निर्देश के स्टीकर्स तैयार किए जाएंगे, जिन्हें कोटा स्टूडेंट्स वेलफेयर सोसायटी के सहयोग एवं ऑटो यूनियन के पदाधिकारियों के माध्यम से शहर के करीब 10 हजार से अधिक ऑटो पर चस्पा किया जाएगा। चार हजार हॉस्टल्स के बाद 10 हजार ऑटो चालकों का कोटा केयर्स से जुड़ना यहां रह रहे 1.25 लाख से अधिक स्टूडेंट्स की केयरिंग के क्षेत्र में बड़ा कदम है। इस बैठक के कार्रवाई विवरण भी जिला प्रशासन द्वारा जारी कर दिए गए हैं। मीटिंग में जिला परिवहन अधिकारी अनीश शर्मा, यातायात पुलिस उपाधीक्षक अशोक कुमार मीणा के साथ कोटा स्टूडेंट्स वेलफेयर सोसायटी व कोचिंग संस्थानों के प्रतिनिधि भी मौजूद रहे।

एडीएम सिटी अनिल सिंघल ने कहा कि कोटा में आने वाला हर व्यक्ति सबसे पहले ऑटो चालक के पास पहुंचता है। यदि ऑटो चालक का व्यवहार अच्छा होता है, वो उचित किराया लेता है, अच्छी सेवा देता है तो शहर के प्रति सोच सकारात्मक हो जाती है। हम सभी की यह संयुक्त जिम्मेदारी बनती है कि कोटा आने वाले स्टूडेंट्स व पेरेन्ट्स को अच्छा माहौल मिले, इसके लिए ही कोटा केयर्स अभियान भी चलाया जा रहा है। यह अच्छी बात है कि कोटा केयर्स के तहत ऑटो यूनियन आगे आईं हैं और स्वयं के लिए नियम निर्धारित किए हैं।
विज्ञापन


हॉस्टल्स से हुए प्रेरित
पिछले दिनों कोटा केयर्स के तहत हॉस्टल एसोसिएशन्स ने एकजुट होकर कोटा में आने वाले स्टूडेंट्स के लिए कॉस्ट ऑफ लिविंग सस्ती करते हुए सिक्योरिटी और कॉशन मनी नहीं लेने की घोषणा की थी। इस पहल को न सिर्फ कोटा वरन पूरे देश के स्टूडेंट्स व पेरेन्ट्स ने सराहा था। हॉस्टल संचालकों को भी इस पहल के लिए लोगों ने धन्यवाद दिया। इसकी जानकारी के बाद ही ऑटो यूनियन के सदस्यों ने आपस में बातचीत की।

किराये को लेकर ये निर्णय
  • कोटा शहर में ऑटो यात्रा के लिए किराये की दर 20 रुपए प्रति किलोमीटर अधिकतम होगी।
  • शुरुआती अथवा न्यूनतम एक किलोमीटर की यात्रा का किराया 30 रुपए होगा।
  • वेटिंग चार्जेज 50 रुपये प्रति घंटा लिया जाएगा।
  • परीक्षा और अन्य विशेष दिनों में भी ऑटो यात्रा की दरें समान रहेंगी।
  • लगेज के लिए कोई अतिरिक्त किराया देय नहीं होगा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें