फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kota: बच्चों के साथ टेनिस खेला…बीवी से खाने बनाने को कहा, फिर खुद गोली मारकर कर ली आत्महत्या; जानें मामला

Thu, 16 Jan 2025 05:45 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटा

सार

Kota: अरविंद सिंह बुधवार शाम ड्यूटी से आए थे। उसके बाद अपार्टमेंट की बिल्डिंग के पास ग्राउंड में अपने बच्चों के साथ टेनिस खेला था। टेनिस खेलने के बाद वे घर आए और पत्नी को खाना बनाने के लिए कहा। इसके बाद ड्रॉइंग रूम में उन्होंने खुद को गोली मार ली।
 
विज्ञापन
रिटायर्ड फौजी ने की आत्महत्या - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शहर के उद्योग नगर थाना इलाके में रिटायर्ड फौजी द्वारा स्वयं को रिवाॅल्वर से गोली मारकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया हैं। मृतक अरविंद सिंह जाट यूपी के बुलंदशहर के निवासी थे, जोकि वर्तमान में प्रेमनगर अफोडेबल में रह रहे थे। घटना के दौरान घर में उनकी पत्नी और बेटी मौजूद थे। मृतका का बेटा टेनिस खेलने गया हुआ था। वहीं सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को मोर्चेरी में रखवाया। जहां आज शव का पोस्टमार्टम करवाया गया। 

विज्ञापन


एएसआई सूरजमल ने बताया कि मृतक अरविंद सिंह का परिवार पिछले 8 साल से यहां रह रहा थे। आर्मी से रिटायर होने के बाद बच्चों की पढ़ाई के लिए वो परिवार सहित कोटा आ गए थे। अभी तक कि जांच में सामने आया है कि अरविंद जाट कोटा में एक निजी स्कूल में डायरेक्टर के गनमैन थे। परिवार में तनाव या फाइनेंशियल तंगी जैसी कोई बात फिलहाल सामने नहीं आई है।

अपार्टमेंट की बिल्डिंग के पास ग्राउंड में उन्होंनें अपने बच्चों के साथ टेनिस खेला था। टेनिस खेलने के बाद वे घर आए और पत्नी को खाना बनाने के लिए कहा। इसके बाद ड्रॉइंग रूम में उन्होंने खुद को गोली मार ली। गोली की आवाज सुनकर हम उनके घर पहुंचे और निजी हॉस्पिटल लेकर गए। लेकिन, उनकी जान नहीं बच सकी।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें