फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजस्थान: दुष्कर्म के आरोपी ने शिकायतकर्ता के साथ पुलिस थाने में की शादी

Tue, 11 May 2021 12:57 AM IST
Jeet Kumar पीटीआई, कोटा (राजस्थान)

सार

  • जोड़े के बीच कथित तौर पर प्रेम संबंध था और इसमें लड़के के शादी से इनकार करने के बाद लड़की ने पुलिस में उसके खिलाफ शिकायत दर्ज करा दी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर.... - फोटो : iStock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान के कोटा जिले में सोमवार को दुष्कर्म के एक आरोपी ने शिकायतकर्ता से पुलिस थाने में शादी कर ली। यह जानकारी पुलिस ने दी। दोनों ने पुलिस के हस्तक्षेप की मदद से समझौता किया और उसके बाद शादी का फैसला किया।

विज्ञापन


कोटा (ग्रामीण) के पुलिस अधीक्षक शरद चौधरी ने बताया कि रामगंज मंडी पुलिस थाने परिसर स्थित मंदिर में हुई शादी के दौरान लड़की का भाई और लड़के का पिता मौजूद था और वर-वधू ने एकदूसरे को वरमाला पहनाकर शादी की।

पुलिस ने बताया कि इस महीने की शुरुआत में पीड़िता ने पड़ोसी मोतीलाल के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा-376 के तहत दुष्कर्म की शिकायत दर्ज कराई थी।

दोनों के बीच कथित तौर पर प्रेम संबंध था और मोतीलाल द्वारा शादी से इनकार करने के बाद लड़की ने पुलिस में उसके खिलाफ शिकायत दर्ज करा दी।

चौधरी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और यह शादी कोविड-19 संबंधी दिशानिर्देशों का अनुपालन करते हुए कराई गई। रामगंज मंडी थाने के प्रभारी हरीश भारती ने बताया कि मामला अदालत में विचाराधीन है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस बीच, रामगंज मंडी के उप डिविजनल मजिस्ट्रेट बालकिशन तिवारी ने कोविड-19 के मद्देनजर जोड़े को शादी समारोह आयोजित करने की अनुमति देने से इनकार किया।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें