फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बॉक्सिंग वर्ल्ड कप: फाइनल मुकाबले में कोटा की बेटी अरुंधति ने जीता स्वर्ण, उज्बेकिस्तान की खिलाड़ी को दी मात

Thu, 20 Nov 2025 08:44 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटा

सार

नोएडा में आयोजित बॉक्सिंग वर्ल्ड कप के फाइनल में कोटा की बॉक्सर अरुंधति चौधरी ने उज्बेकिस्तान की खिलाड़ी को हराकर स्वर्ण पदक जीता। यह उनके सीनियर वर्ग का पहला अंतरराष्ट्रीय स्वर्ण है। अरुंधति अब तक 7 अंतरराष्ट्रीय गोल्ड जीत चुकी हैं
विज्ञापन
कोटा जिले की बॉक्सिंग खिलाड़ी अरुंधति चौधरी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के नोएडा में आयोजित हुई बॉक्सिंग वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले में राजस्थान के कोटा जिले की अरुंधति चौधरी ने इतिहास रच दिया। उन्होंने उज्बेकिस्तान के खिलाड़ी को हराकर स्वर्ण पदक जीत लिया है। इस जीत के साथ एक बार फिर अरुंधति ने कोटा और देश का मान बढ़ा दिया है। वह पहले भी यूथ वर्ल्ड चैंपियनशिप में विश्व विजेता रह चुकी हैं। ऐसे में अब तक अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अरुंधति ने 7 स्वर्ण पदक अपने नाम कर लिए हैं। वहीं, कोच अशोक गौतम के अनुसार अरुंधति का यह सीनियर वर्ग में पहला अंतरराष्ट्रीय पदक है। गंभीर चोटों से उभरकर अरुंधति ने इस उपलब्धि को हासिल किया है।

विज्ञापन




अरुंधति ने तीनों ही राउंड में अपनी प्रतिद्वंद्वी खिलाड़ी से 10 अंक हासिल कर बढ़त बना कर रखी। पांच रेफरी ने अरुंधति के पक्ष में 5-0 का फैसला दिया है। वहीं वर्तमान में अरुंधति भारतीय सेवा में हवलदार के पद पर कार्यरत हैं। अरुंधति ने अपना अगला लक्ष्य बताया है कि वह 2026 में एशियन गेम्स में भारत के लिए एक और स्वर्ण पदक जीतना चाहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- पत्नी की खुदकुशी के बाद पहले सात साल के मासूम की हत्या की, फिर खुद फांसी पर झूला

वहीं कोच अशोक गौतम का कहना है कि अरुंधति चौधरी ने 2016 में बॉक्सिंग सीखना स्टार्ट किया था। उसके बाद बीच-बीच में उसको कैंप मिलना शुरू हो गया। अरुंधति ने साल 2021 में यूथ वर्ल्ड बॉक्सिंग चैंपियनशिप पोलैंड में स्वर्ण पदक जीता था। इससे पहले जूनियर एशियाई चैंपियनशिप में वह कांस्य पदक जीत चुकी है। वहीं, 2018 की बेस्ट बॉक्सर ऑफ एशिया भी अरुंधति रह चुकी है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें