फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: मध्यप्रदेश निवासी कोचिंग छात्र कोटा से लापता, पुलिस और SDRF टीम तलाश में जुटी

Mon, 12 Feb 2024 07:53 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटा

सार

राजस्थान के कोटा से एक कोचिंग छात्र के लापता होने का मामला सामने आया है। छात्र शहर के महावीर नगर प्रथम स्थित एक हॉस्टल में रहकर इंजीनियरिंग एंट्रेंस की तैयारी कर रहा था। वो रविवार को टेस्ट देने के लिए कोचिंग संस्थान के लिए निकला था, लेकिन वहां नहीं गया और न ही वापस हॉस्टल लौटा।
विज्ञापन
शरद चौधरी, एसपी कोटा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्यप्रदेश निवासी एक कोचिंग छात्र जो कोटा में रहकर पढ़ाई कर रहा था, वह अचानक लापता हो गया है। छात्र के परिजनों की सूचना पर कोटा पुलिस मुस्तैदी से छात्र की तलाश में जुटी हुई है।

विज्ञापन


हॉस्टल संचालक ने बताया कि छात्र टेस्ट देने के लिए निकला था। लेकिन टेस्ट सेंटर पर भी नहीं पहुंचा। उसका मोबाइल स्विच ऑफ आ रहा है। छात्र मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले के ब्यावरा का रहने वाला है, जो पिछले 1 साल से कोटा में रहकर कोचिंग कर रहा था।

वहीं, इस पूरे मामले पर जानकारी देते हुए कोटा शहर पुलिस अधीक्षक शरद चौधरी ने बताया कि छात्र के मोबाइल की आखिरी लोकेशन गरडिया महादेव चंबल के किनारे पर आ रही है। जहां पर वह कैब करके पहुंचा था। छात्र की तलाश में पुलिस टीमें जुटी हुई है। वहीं, एसडीआरएफ की टीम भी चंबल नदी में तलाश कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें