फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan Election 2023: सवाल-जवाब में भड़के शांति धारीवाल; सोशल मीडिया पर हुए ट्रोल, जानिए क्या है मामला

Fri, 10 Nov 2023 01:05 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटा

सार

Rajasthan Election 2023: अपने बयानों को लेकर लगातार विवादों में रहने वाले कांग्रेस के मंत्री शांति धारीवाल महिला पत्रकार से बदसलूकी को लेकर एक बार फिर से सोशल मीडिया पर ट्रोल हो रहे हैं।
विज्ञापन
मंत्री शांति धारीवाल और गजेंद्र सिंह शेखावत। - फोटो : Amar Ujala Digital
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महिला पत्रकार के साथ दुर्व्यवार कर मंत्री शांति धारीवाल सोशल मीडिया पर ट्रोल हो चुके हैं। गुरुवार को कोटा उत्तर की उनकी विधानसभा सीट पर एक महिला पत्रकार के सवाल पर धारीवाल और उनके समर्थक इस कदर उखड़े कि उन्होंने बदसलूकी की सीमाएं लांघ दीं।

विज्ञापन


एक स्थानीय चैनल की पत्रकार धारीवाल के घर पहुंचीं थीं। पहले कुछ सेकेंड तो धारीवाल ने कायदे से बात की, लेकिन जैसे ही उनके काम को लेकर महिला पत्रकार ने सवाल पूछा तो धारीवाल को गुस्सा ही आ गया। धारीवाल इतने आग बबूला हो गए उन्होंने पत्रकार को झिड़क दिया। यही नहीं उनके समर्थकों ने चैनल का कैमरा भी बंद करवा दिया और महिला पत्रकार को घेर लिया। अब धारीवाल और उनके समर्थकों की यह हरकत सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

केन्द्रीय मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत ने राजस्थान तक के इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा- ‘वरिष्ठ कांग्रेसी नेता यहां एक महिला पत्रकार के सामने दबंगई दिखा रहे हैं। बलपूर्वक कैमरा बंद कराया जा रहा है। असल में उनके अहम को चोट पहुंच गई, उन्हें इस बात पर ज़्यादा ग़ुस्सा आया कि कोई महिला कैसे उनसे सवाल पूछ सकती है। यह कांग्रेस की ओर से हमारी बहनों को बताने की कोशिश है कि बराबरी करने की कोशिश न करें, वर्ना यही सुलूक होगा।’

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें