Kota: खाना बनाने और घरेलू कामकाज को लेकर मां-बेटी का विवाद इतना बढ़ गया कि मां ने गुस्से में आकर कीटनाशक का सेवन कर लिया। महिला को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
कोटा के नांता थाना क्षेत्र में कालबेलिया बस्ती निवासी एक महिला ने घरेलू कामकाज और खाना बनाने की बात पर अपनी बेटी से झगड़ा होने के बाद कीटनाशक का सेवन कर लिया। महिला को गंभीर हालत में एमबीएस अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
परिजनों ने मामले में जानकारी देते हुए बताया कि महिला का अपनी बेटी से घरेलू कामकाज और खाना बनाने की बात को लेकर झगड़ा हुआ था। यह झगड़ा इतना बढ़ गया कि महिला ने गुस्से में आकर पौधों में डालने वाली कीटनाशक दवा का सेवन कर लिया।