फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: CBI ने गैरीसन इंजीनियर नरेंद्र कुमार को एक लाख रुपये से अधिक रिश्वत लेते दबोचा, इसलिए मांगा था घूस

Thu, 07 Dec 2023 05:27 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटा

सार

राजस्थान के कोटा जिले में सीबीआई की जयपुर टीम ने मिलिट्री इंजीनियर सर्विस के गैरीसन इंजीनियर को एक लाख 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है। बता दें कि गैरीसन इंजीनियर उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं।
विज्ञापन
मिलिट्री इंजीनियर सर्विस ऑफिस - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सीबीआई जयपुर टीम ने कोटा में बड़ी कार्रवाई को अंजाम देते हुए मिलिट्री इंजीनियर सर्विस के गैरीसन इंजीनियर कार्यालय में तैनात एक सहायक अभियंता को एक लाख 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई बुधवार देर रात को सीबीआई के अधिकारियों ने अंजाम दी, जिसमें सर्किट हाउस के नजदीक स्थित गैरीसन इंजीनियर ऑफिस में की गई। जहां से आरोपी को गिरफ्तार कर गुरुवार तड़के सीबीआई की टीम जयपुर लेकर चली गई।

विज्ञापन


मामले में परिवादी कोटा की केबी इंटरप्राइजेज फर्म ने शिकायत दी थी। शिकायत पर आरोपी के खिलाफ सीबीआई ने मामला दर्ज कर लिया। सीबीआई की जयपुर ब्रांच ने इस संबंध में अपना बयान जारी किया है, जिसमें बताया गया कि परिवादी ने उन्हें कुछ दिन पहले एक शिकायत दी थी। इसमें संविदा पर लगे सहायक गैरीसन इंजीनियर नरेंद्र कुमार राय ने लंबित बिलों को पारित करने के लिए डेढ़ लाख रुपये की रिश्वत की मांग की। इसके साथ ही टेंडर अवधि को बढ़ाने के लिए 10 हजार रुपये की रिश्वत की मांग की गई।

शिकायत मिलने के बाद सीबीआई की टीम ने पूरे मामले की पड़ताल की और सत्यता सामने आने के बाद जाल बिछाया। इसके लिए टीम बुधवार को कोटा पहुंच गई थी, जैसे ही परिवादी ने रिश्वत की राशि आरोपी इंजीनियर नरेंद्र कुमार रॉय को दी। उसे सीबीआई की टीम ने रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


बता दें कि आरोपी सहायक गैरीसन इंजीनियरिंग नरेंद्र कुमार राय मूल रूप से उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले का रहने वाला है। ऐसे में उसके निवास पर भी दबिश दी गई है। दूसरी तरफ कोटा कार्यालय में भी तलाशी ली गई। दोनों जगह पर ही तलाशी के दौरान आपत्तिजनक दस्तावेज बरामद हुए हैं। गिरफ्तार आरोपी को सीबीआई के विशेष न्यायालय जयपुर में भी पेश किया जाएगा।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें