फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: कोटा में घर में घुसकर बच्चे के अपहरण की कोशिश, शोर मचाने पर भागा आरोपी; रेकी के बाद वारदात की आशंका

Tue, 03 Mar 2026 11:53 AM IST
कोटा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटा

सार

कोटा के महावीर नगर थाना क्षेत्र में घर में घुसकर एक बच्चे के अपहरण की कोशिश की गई। शोर मचाने पर आरोपी फरार हो गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की और सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।

विज्ञापन
मौके पर पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोटा में घर के बाहर खेल रहे एक बच्चे के अपहरण की कोशिश का मामला सामने आया है। घटना शहर के महावीर नगर थाना क्षेत्र के केशवपुरा सेक्टर-7 की है। जानकारी के अनुसार एक अज्ञात व्यक्ति घर में घुस आया और बच्चे का हाथ पकड़कर उसे जबरन अपने साथ ले जाने लगा।

बच्चे के शोर मचाने पर घर में मौजूद किराएदारों ने आवाज लगाई, जिसके बाद आरोपी घबरा गया और मौके से फरार हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।

विज्ञापन


पढ़ें: ईरान सुप्रीम लीडर की मौत पर जयपुर में शिया समुदाय का प्रदर्शन, काले वस्त्र पहनकर निकाला जुलूस

डीएसपी मनीष शर्मा ने बताया कि बच्चे को जबरदस्ती ले जाने की सूचना पर पुलिस ने तुरंत कार्रवाई की। फिलहाल आरोपी की पहचान नहीं हो पाई है। बच्चे से लगातार बातचीत कर संदिग्ध के हुलिए के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।

परिजनों के अनुसार घटना के समय घर में कोई पुरुष सदस्य मौजूद नहीं था। आशंका जताई जा रही है कि आरोपी ने पहले इलाके की रेकी की और मौका पाकर वारदात को अंजाम देने की कोशिश की। स्थानीय लोगों ने शहर में बढ़ रही ऐसी घटनाओं पर चिंता व्यक्त करते हुए पुलिस पेट्रोलिंग बढ़ाने की मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें