Kota: संभाग के सबसे बड़े कहे जाने वाले एमबीएस अस्पताल के ओपीडी में फायर फाइटिंग सिलेंडर के लीक होने से अस्पताल में भगदड़ मच गई। अस्पताल के ठेकाकर्मी द्वारा सिलेंडर की जांच के दौरान पाइप निकलने से ये घटना हुई।
कोटा के सबसे बड़े एमबीएस अस्पताल में फायर फाइटिंग गैस सिलेंडर लीक होने से अफरा-तफरी मच गई। सिलेंडर लीक होने से ओपीडी में धुएं का गुबार फैल गया। दरअसल अस्पताल में कार्यरत ठेकाकर्मी फायर फाइटिंग सिलेंडर की जांच कर रहा था तभी पाइप निकल जाने से गैस लीक होकर तेजी से फैल गई और ओपीडी के नए ब्लॉक में धुआं भर गया।
विज्ञापन
ओपीडी के इस नए ब्लॉक में कैश काउंटर, रजिस्ट्रेशन काउंटर और सोनोग्राफी की सुविधा है। सूचना मिलने पर अस्पताल अधीक्षक डॉक्टर धर्मराज मीणा स्टाफ सहित मौके पर पहुंचे। कुछ ही देर में सिलेंडर लीकेज को कंट्रोल कर लिया गया।