हाड़ौती में आकाशीय बिजली से हादसा।
- फोटो : अमर उजाला
हाड़ौती में गुरुवार को जोरदार बारिश के साथ कई जगहों पर आकाशीय बिजली गिरने से बड़ा हादसा हो गया। अलग-अलग जगह पर आकाशीय बिजली गिरने से 6 लोगों की मौत हो गई। जिसमें तीन पुरुष और तीन महिलाएं शामिल हैं। मरने वाले अधिकतर लोग खेतों पर कृषि का कार्य कर रहे थे। इसी दौरान बारिश के बीच आकाश से बिजली गिर गई। वही सभी शवों को मोर्चरी में रखवा दिया गया है। इस दौरान आकाशीय बिजली गिरने से 8 से अधिक लोग घायल भी हो गए। जिनका अलग-अलग अस्पतालों में उपचार जारी है। वहीं पुलिस ने सभी शवों को मोर्चरी में रखवा दिया है। शुक्रवार को शवों का पोस्टमार्टम करवाया जाएगा।
झालावाड़ जिले में आपातकालीन एवं बाढ़ नियंत्रण कक्ष के अधिकारी राशिद खान ने बताया कि गुरुवार को जिले में दोपहर को मौसम साफ था अचानक से शाम को मौसम ने करवट ली और जोरदार बारिश का दौर शुरू हो गया। जिससे कई जगह पर आकाशीय बिजली भी गिरने की सूचना मिलती रही। जिससे कई जगह पर हादसे हुए। जिले में आकाशीय बिजली गिरने से हुई मौत में मृतकों में पुरुषों की पहचान कजोड़ लाल, कैलाश और प्रेमचंद के रूप में हुई है, जो अकलेरा और असनावर क्षेत्र के रहने वाले थे। वहीं महिलाओं की पहचान संतोष बाई पत्नी कैलाश निवासी सुनेल क्षेत्र और संतोष बाई पत्नी बाबूलाल धाकड़ निवासी पचपहाड़ क्षेत्र के रूप में हुई है।
वहीं बूंदी जिले के सदर थाना क्षेत्र में गुरुवार शाम जोरदार बारिश के बीच आकाशीय बिजली गिरने से एक महिला की मौत हो गई। हादसे में महिला का पति, पुत्र और दो अन्य सहित चार लोग गंभीर घायल हो गए। सभी का इलाज तालेड़ा अस्पताल में चल रहा है। महिला के शव को मोर्चरी में रखवाया गया था। शुक्रवार सुबह शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। हादसे की सूचना मिलने के बाद तालेड़ा थाना अधिकारी सहित अन्य पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली। मृतका महिला मंजू भील अपने परिवार के साथ खेत पर काम कर रही थी। तभी आसमान में हालांकि बारिश के साथ बिजली आ गिरी।