फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kota News: मंत्री खर्रा और राजेंद्र सिंह राठौर ने किया कांग्रेस पर हमला, कुर्सी को लेकर DNA पर उठाए सवाल

Thu, 26 Jun 2025 08:44 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटा

सार

राठौड़ ने अशोक गहलोत के बयानों को बेतुका बताते हुए कहा कि उन्होंने खुद अपनी छवि धूमिल कर दी है। उन्होंने कांग्रेस राज में हुए भ्रष्टाचार की जांच और मंत्री किरोड़ी लाल मीना द्वारा की जा रही कार्रवाई का समर्थन किया।
विज्ञापन
भाजपा नेता राजेंद्र राठौड़। - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रदेश के यूडीएच मंत्री झाबर सिंह खर्रा गुरुवार को कोटा दौरे पर रहे। मंत्री खर्रा के साथ में नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र सिंह राठौर भी कोटा पहुंचे। दोनों नेता मिसा बंदियों के सम्मान समारोह में शिरकत करने के लिए कोटा पहुंचे। वहीं सर्किट हाउस पहुंचने पर बीजेपी के जनप्रतिनिधियों ने दोनों का स्वागत किया। वहीं मीडिया से बातचीत करने के दौरान दोनों ने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा और कांग्रेस पर जमकर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए।

विज्ञापन


यूडीएच मंत्री झाबर सिंह खर्रा ने चंबल रिवर फ्रंट पर बोलते हुए कहा कि ये सफेद हाथी बन गया है। जितनी राशि इसके निर्माण में खर्च हो रही थी। उससे ज्यादा तो मरम्मत में ही खर्च हो रहा है। इसमें पर्यावरण सहित भ्रष्टाचार के गंभीर मसले सामने आ रहे हैं। सबकी जांच बड़े स्तर पर पहुंच गई है। इसका परिणाम भी जल्द आ जाएगा। राजस्थान में जितनी भी गड़बड़ियां कांग्रेस शासन में हुई हैं। धीरे-धीरे सबकी जांच करवाई जा रही है। रोजना किसी ना किसी नगर पालिका या परिषद के मामले में मुकदमे भी दर्ज हो रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी चंबल रीवर फ्रंट में भ्रष्टाचार का आरोप लगाया था।

बेतुके बयान देकर गहलोत खराब की अपनी छवि
वहीं भाजपा नेता राजेंद्र राठौड़ ने गहलोत द्वारा दिए गए बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि उनकी पिछली सरकर अंतर विरोध में गुजारी है। पहले साल में सरकर को खुद के लोगों ने ही चुनौती दे डाली थीं। उस समय की सरकार दो खेमों में बंट गई थी और कोरोना के दौरान होटलों में जाकर बैठ गई थी। शायद गहलोत को वो सपना याद आ गया। इसलिए उनको लगता है कि राजस्थान में मुख्यमंत्री की कुर्सी को खतरा है। शायद उन्हें खुद की पार्टी की तरह, 'जिसके डीएनए में ही कुर्सी प्राप्त करने के लिए षडयंत्र रचना रहा है' उन्हें अपनी परंपरा याद आ गई। अशोक गहलोत खुद मुख्यमंत्री रह चुके हैं, उनको मालूम होगा कि स्थानांतरण करने का अधिकार किसको होता है? इस तरह के बेतुके बयान देकर गहलोत ने अपनी खुद की छवि को ही मजाक बनाकर रख दिया है। वहीं कृषि मंत्री किरोड़ी लाल मीना द्वारा लगातर मारे जा रहे छापे को लेकर भी राजेंद्र राठौड़ ने कहा की ये गड़बड़ झाला वो लोग कर रहे हैं जिनको कांग्रेस राज में लाइसेंस मिला था। जिन्होने किसान को बर्बाद कर दिया है। आज किरोड़ी लाल मीना साधुवाद के पत्र है की वह कांग्रेस के समय किए गए भ्रष्टाचार को प्रदेश की जनता के सामने ला रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें