फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kota News: रिटायर्ड फौजी की हत्या? आनन-फानन में अंतिम संस्कार की तैयारी, पिता ने जताया शक, पत्नी हिरासत में

Sat, 02 May 2026 12:08 PM IST
कोटा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटा

सार

कोटा में रिटायर्ड फौजी की मौत के बाद अंतिम संस्कार की तैयारी के बीच मृतक के परिजनों ने शक जताते हुए पुलिस में शिकायत की। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए जांच की, जिसमें मामला हत्या का निकला।
विज्ञापन
रिटायर्ड फौजी की हत्या के मामले में पत्नी गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जिले में एक रिटायर्ड फौजी की संदिग्ध मौत का मामला उस समय हत्या में बदल गया, जब अंतिम संस्कार की तैयारी के दौरान मृतक के परिजनों को शक हुआ। पुलिस ने समय रहते कार्रवाई करते हुए शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेज दिया और मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


प्रशिक्षु आईपीएस सिद्धार्थ श्रीवास्तव ने बताया कि आवली क्षेत्र निवासी रिटायर्ड फौजी मनोज शर्मा की मौत की सूचना प्रारंभ में सामान्य बताई गई थी। हालांकि मृतक के पिता बृजमोहन को घटनाक्रम पर संदेह हुआ, जिसके बाद उन्होंने आरके पुरम थाना पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने तुरंत अंतिम संस्कार रुकवाकर शव को अपने कब्जे में ले लिया।

ये भी पढ़ें: जयपुर फैमिली कोर्ट का बड़ा फैसला: सोशल मीडिया पर पत्नी का व्यवहार बना मानसिक क्रूरता, पति को मिला तलाक
विज्ञापन


जांच के दौरान मृतक के गले पर चोट के निशान पाए गए हैं, जिससे गला दबाकर हत्या किए जाने की आशंका जताई जा रही है। एफएसएल और एमओबी टीम ने मौके से साक्ष्य एकत्र किए हैं। पुलिस ने मृतक की पत्नी दीपिका को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है, जबकि घटना में शामिल दो अन्य संदिग्धों की तलाश जारी है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि दंपती के बीच अक्सर विवाद होता था।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार घटना के समय दीपिका के दो परिचित घर पर मौजूद थे। इनका महिला से क्या संबंध है, यह पूछताछ के बाद स्पष्ट होगा। यह भी सामने आया है कि दीपिका ने घटना की जानकारी ससुराल पक्ष को नहीं दी और जल्दबाजी में अंतिम संस्कार की तैयारी शुरू कर दी।

फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गहन जांच में जुटी है और फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें