बूंदी जिले के कापरेन थाना इलाके में पिछले दिनों मासूम से छेड़छाड़ ओर दुष्कर्म के प्रयास के मामले में बाल आयोग अध्यक्ष मनन चतुर्वेदी ने शुक्रवार को कापरेन थानाधिकारी को तलब किया।
जानकारी के अनुसार कोटा प्रवास के दौरान मनन चतुर्वेदी को कापरेन थाना का मामला सामने आया जिसमें करीब 20 दिन पहले एक नाबालिक बालिका के साथ छेड़छाड़ और दुष्कर्म के प्रयास की घटना हुई थी। जिसमें आज तक भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई। आरोपी पक्ष पुलिस की मदद से पीड़ित परिवार को राजीनामा हेतु दबाव बना रही है।
इस पर मनन चतुर्वेदी ने प्रकरण में अनुसंधान कर रहे थानाधिकारी कापरेन जितेंद्र सिंह को फोन कर सम्पूर्ण मामले की जानकारी ली और आरोपी की गिरफ्तारी के निर्देश दिए।
साथ ही, पत्रावली की तथ्यात्मक रिपोर्ट आयोग को प्रेषित करने के निर्देश भी दिए। पीड़िता के परिजनों का आरोप है कि पुलिस इस मुकदमे में दूसरे पक्ष से राजीनामा करने का दबाव बनाने में सहयोग कर रही है। ऐसे में मनन चतुर्वेदी ने थानाप्रभारी कापरेन को तलब किया।