फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kota News: मुकुंदरा टाइगर रिजर्व में अचानक शावक के साथ विचरण करती दिखी MT-6 बाघिन, तस्वीर आई सामने

Sun, 15 Jun 2025 10:48 PM IST
कोटा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटा

सार

सेंचुरी में शावक के साथ बाघिन के विचरण का फोटो वन मंत्री ने सोशल मीडिया पर भी शेयर किया है। सेंचुरी में लगे कैमरे में यह रोचक तस्वीर कैद हुई। सोशल मीडिया पर तस्वीर सामने आने के बाद कोटा में पर्यावरण और वन्य जीव प्रेमियों ने भी राहत की सास के साथ खुशी भी जाहिर की है।
विज्ञापन
मुकुंदरा में शावक के साथ दिखी बाघिन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान के कोटा जिले में मुकुंदरा टाइगर रिजर्व से वन्य प्रेमियों के लिए एक खुशखबरी सामने आई है। जहां पर MT-6 ने पहली बार एक शावक को जन्म दिया और वह शावक के साथ रिजर्व में विचरण करती हुई भी नजर आई है। रणथंभौर टाइगर सेंचुरी से करीब ढाई साल की उम्र में इस बाघिन को कोटा मुकुंदरा टाइगर सेंचुरी में शिफ्ट किया गया था। जिसकी MT-5 बाघ के साथ मेटिंग हुई थी। अधिकारियों के मुताबिक MT-6 3 साल से अधिक उम्र की है। जबकि टाइगर MT-5 लगभग 8 वर्ष का है।
विज्ञापन


सेंचुरी में शावक के साथ बाघिन के विचरण का फोटो वन मंत्री ने सोशल मीडिया पर भी शेयर किया है। सेंचुरी में लगे कैमरे में यह रोचक तस्वीर कैद हुई। सोशल मीडिया पर तस्वीर सामने आने के बाद कोटा में पर्यावरण और वन्य जीव प्रेमियों ने भी राहत की सास के साथ खुशी भी जाहिर की है। वन अधिकारियों के मुताबिक बाघिन MT-6 को साल 2023 के अक्टूबर महीने में कोटा में शिफ्ट किया गया था। वहीं वन विभाग के मुताबिक MT-6 की टेरिटरी एरिया में अब स्टाफ को भी बढ़ा दिया जाएगा।



पढ़ें: पद्मश्री संत नित्यानंद सुरीश्वर महाराज का भव्य सम्मान समारोह, पंजाब के राज्यपाल कटारिया हुए शामिल    
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने भी बाघिन और शावक की तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर कर कहा कि संसदीय क्षेत्र कोटा के मुकुंदरा टाइगर रिजर्व में बाघिन MT-6 के नन्हे शावक का आगमन न केवल वन्य जीव प्रेमियों के लिए बल्कि समस्त कोटा वासियों के लिए भी हर्ष का विषय है। मुकुंदरा में प्रे-बेस का कार्य प्रगति पर है और जल्द ही बाघ-बाघिन की शिफ्टिंग भी हो जाएगी। ताकि टाइगर सफारी की दिशा में हम आगे बढ़ सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें