फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Damoh Sad News: भारत-पाकिस्तान का मैच देखते समय मध्य प्रदेश के युवक की राजस्थान में मौत, मृतक क्रिकेटर था

Mon, 05 Sep 2022 11:16 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह

सार

एशिया कप 2022 में भारत-पाकिस्तान मैच के दौरान की एक दर्द भरी खबर सामने आई है। दरअसल, मध्यप्रदेश के दमोह जिले का निवासी एक युवक राजस्थान के कोटा जिले में भारत-पाकिस्तान के बीच हो रहे मैच को देख रहा था। इसी दरम्यान उसके सीने में अचानक तेज दर्द हुआ और उसकी मौत हो गई। 
विज्ञापन
मृतक धर्मेंद्र उर्फ डल्लू - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत-पाकिस्तान के बीच जब भी क्रिकेट मैच होता है, क्रिकेट प्रेमियों का उत्साह देखते ही बनता है। प्रत्येक बाल के साथ ही लोगों का रोमांच भी बढ़ता जाता है। रविवार (4 सितंबर) को दुबई में एशिया कप 2022 के तहत भारत-पाकिस्तान के बीच मैच चल रहा था, जिसे दर्शक टकटकी लगाए देख रहे थे।

विज्ञापन


ऐसे में मध्य प्रदेश में दमोह जिले के बिलवारी मोहल्ला निवासी एक युवक धर्मेंद्र उर्फ डल्लू पिता दयाशंकर शर्मा भी राजस्थान के कोटा जिले में अपने साथियों के साथ मैच देख रहा था। इसी दौरान उसे सीने में दर्द हुआ, जिसे उसके साथी इलाज के लिए अस्पताल ले गए। जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। धर्मेंद्र के साथियों ने दमोह में परिजनों को सूचित किया, जिसके बाद परिजन राजस्थान के कोटा लिए रवाना हुए और वहां पहुंचकर मृतक का अंतिम संस्कार किए।

मृतक धर्मेंद्र शर्मा के बचपन के साथी और पारिवारिक सदस्य मोंटी रैकवार ने बताया, धर्मेंद्र हरदौल क्रिकेट क्लब के शानदार खिलाड़ी रहे हैं। बचपन से ही उन्हें क्रिकेट खेलने का काफी शौक था। दो साल से वह राजस्थान में रहकर नौकरी कर रहे थे और रविवार की रात भारत-पाकिस्तान के बीच चल रहे मैच को अपने साथियों के साथ देख रहे थे। इसी दौरान हार्ट-अटैक से उनका निधन हो गया। धर्मेंद्र के निधन से पूरे मोहल्ले में शोक की लहर है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें