कोटा में रविवार को अंडर-20 राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता की भव्य शुरुआत हुई। इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता का उद्घाटन स्वयं लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने नयापुरा स्थित रघुराई एण्डो स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में किया। उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए बिरला ने कुश्ती को भारत की गौरवशाली परंपरा का प्रतीक बताया। उन्होंने कहा कि यह खेल आज न केवल हमारी सांस्कृतिक विरासत का हिस्सा है, बल्कि सरकार की ओर से मिल रहे प्रोत्साहन के चलते यह आधुनिक खेल की दिशा में भी निरंतर आगे बढ़ रहा है।
यह भी पढ़ें- Rajasthan Politics: PCC चीफ डोटासरा बोले- मुख्यमंत्री को तकलीफ आने वाली है, इसलिए बढ़ गए हैं दिल्ली के चक्कर
ओम बिरला ने कहा कि कुश्ती एक ऐसा खेल है जो हर वर्ग, हर क्षेत्र से जुड़ा हुआ है। उन्होंने प्रतियोगिता में हिस्सा लेने आए खिलाड़ियों को प्रोत्साहित कर कहा कि हार और जीत से ऊपर उठकर आत्मविश्वास और अभ्यास को महत्व देना चाहिए। उन्होंने कहा कि इस प्रतियोगिता में देश भर से 800 पहलवान आए हैं, लेकिन सभी जीत नहीं पाएंगे। जिन पहलवानों को पराजय का सामना करना पड़े, वे एक नई ऊर्जा और संकल्प के साथ भविष्य की तैयारी शुरू करें, निश्चित तौर पर वे एक दिन सफल जरूर होंगे।