फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कॉमनवेल्थ गेम्स 2026: न्यूजीलैंड की बॉक्सर को हराकर सेमीफाइनल में पहुंची राजस्थान की बेटी, भारत का पदक पक्का

Thu, 30 Jul 2026 09:54 AM IST
कोटा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटा

सार

कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में राजस्थान की बेटी अरुंधति चौधरी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए भारत के लिए एक और पदक पक्का कर दिया है। कोटा की अंतरराष्ट्रीय मुक्केबाज ने क्वार्टर फाइनल में न्यूजीलैंड की मॉर्गन हेंडरसन को हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया।
विज्ञापन
कॉमनवेल्थ गेम्स में अरुंधति का मैडल पक्का - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

स्कॉटलैंड के ग्लासगो में चल रहे कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में राजस्थान के कोटा की अंतरराष्ट्रीय मुक्केबाज अरुंधति चौधरी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सेमीफाइनल में जगह बना ली है। क्वार्टर फाइनल मुकाबले में उन्होंने न्यूजीलैंड की मॉर्गन हेंडरसन को 3-1 से हराकर भारत के लिए एक और पदक पक्का कर दिया। इस कॉमनवेल्थ गेम्स में राजस्थान का प्रतिनिधित्व करने वाली अरुंधति चौधरी प्रदेश की एकमात्र खिलाड़ी हैं।

विज्ञापन


क्वार्टर फाइनल मुकाबले में अरुंधति ने शुरुआत से ही आक्रामक खेल दिखाया और दमदार पंचों के दम पर न्यूजीलैंड की बॉक्सर मॉर्गन हेंडरसन पर बढ़त बनाए रखी। अंततः उन्होंने 3-1 के अंतर से मुकाबला अपने नाम कर सेमीफाइनल का टिकट हासिल कर लिया।

ये भी पढ़ें: Jaipur News: सिर्फ अंडे गिरने पर ले ली जान! जयपुर में दिन दहाड़े युवक को लाठियों से पीट-पीटकर मार डाला
विज्ञापन


अरुंधति की इस शानदार जीत के बाद उनकी प्रशिक्षण संस्था महाबली स्पोर्ट्स अकादमी में खुशी का माहौल है। अकादमी के खिलाड़ियों और प्रशिक्षकों ने उनकी जीत का जश्न मनाया। वहीं उनके पिता सुरेश चौधरी और मां सुनीता चौधरी ने भी बेटी की उपलब्धि पर गर्व जताया।

अब अरुंधति का सेमीफाइनल मुकाबला 31 जुलाई को यूनाइटेड किंगडम की बॉक्सर एकलस राओसी के खिलाफ होगा। उनके पिता सुरेश चौधरी ने विश्वास जताया कि अरुंधति यहीं नहीं रुकेगी और सेमीफाइनल के साथ-साथ फाइनल मुकाबला जीतकर देश के लिए स्वर्ण पदक भी हासिल करेगी।
विज्ञापन


सुरेश चौधरी ने बताया कि बुधवार को पूरे परिवार और रिश्तेदारों ने अरुंधति का क्वार्टर फाइनल मुकाबला एक साथ देखा। मैच की शुरुआत से ही वे न्यूजीलैंड की खिलाड़ी पर हावी रहीं। जीत मिलते ही पूरे परिवार ने 'भारत माता की जय' के नारे लगाए और इस उपलब्धि का जश्न मनाया। उल्लेखनीय है कि सुरेश चौधरी जिला बॉक्सिंग संघ के अध्यक्ष भी हैं।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें