फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kota News: टेस्ट देने गई NEET की छात्रा लापता, परिजनों ने दर्ज कराया मामला, चार दिन से तलाश में जुटी पुलिस

Sat, 27 Apr 2024 09:51 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटा

सार

लापता छात्रा उत्तर प्रदेश के कौशांबी नगर की रहने वाली है। कोटा में रहकर NEET एग्जाम की तैयारी कर रही थी। छात्रा की उम्र करीब 20 साल बताई जा रही है। छात्रा पढ़ने में होशियार है और किसी तरह का प्रेशर या तनाव भी नहीं था। 
विज्ञापन
कोटा में छात्रा लापता। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान के कोटा शहर में रहकर NEET एग्जाम की तैयारी के लिए कोचिंग कर रही छात्रा लापता हो गई। सप्ताह भर से लापता छात्रा कहां गई, किसी को कुछ पता नहीं। कोटा शहर के अनंतपुरा थाने में छात्रा की गुमशुदगी दर्ज करवाई गई है। इस तरह का मामला सामने आने के बाद कोटा पुलिस हरकत में है। छात्रा की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन


मामले में जानकारी के अनुसार 23 अप्रैल को छात्रा की गुमशुदगी दर्ज हुई। अनंतपुरा थानाधिकारी भूपेन्द्र सिंह ने बताया कि लापता छात्रा उत्तर प्रदेश के कौशांबी नगर की रहने वाली है। कोटा में रहकर NEET एग्जाम की तैयारी कर रही थी। लापता छात्रा कोटा शहर के गोबरिया बावडी इलाके में संचालित पीजी में रहती थी, जो फिलहाल लापता है।

जानकारी में आया है कि 21 अप्रैल को छात्रा का टेस्ट था। सुबह टेस्ट देने के लिए गई थी, मगर उसके बाद वापस पीजी नहीं आई। उसके घर वालों ने उसे कई बार कॉल किया, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। वह घर नहीं पहुंची, तो पीजी मकान मालिक ने भी कोचिंग संस्थान में जानकारी दी।
विज्ञापन


उसकी तलाश की गई। आज तक छात्रा के बारे में कुछ पता नहीं चला। छात्रा की उम्र करीब 20 साल बताई जा रही है। छात्रा पढ़ने में होशियार है और किसी तरह का प्रेशर या तनाव भी नहीं था। इन सब के बावजूद कोचिंग छात्रा का इस तरह से लापता हो जाना आश्चर्यजनक लग रहा है। फिलहाल कोटा शहर की पुलिस इस केस में तकनीकी अनुसंधान भी कर रही है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें