फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kota News: जेडीबी गर्ल्स कॉलेज की छात्राओं ने आंखों पर पट्टी बांधकर किया प्रदर्शन, जानें क्या रही वजह

Mon, 19 Feb 2024 07:41 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटा

सार

कोटा में राजकीय जेडीबी गर्ल्स कॉलेज की छात्राओं ने आंखों पर पट्टी बांधकर विरोध प्रदर्शन किया। सब्जेक्ट में आ रही परेशानियों को लेकर यह प्रदर्शन किया गया। साथ ही कॉलेज कैंपस में छात्राओं ने नारेबाजी भी की।
विज्ञापन
जेडीबी गर्ल्स कॉलेज की छात्राएं - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोटा के राजकीय जेडीबी गर्ल्स कॉलेज की छात्राओं ने म्यूजिक सब्जेक्ट में आ रही परेशानियों को लेकर आंखों पर काली पट्टी बांधकर विरोध प्रदर्शन किया। छात्राओं ने आंखों पर काली पट्टी बांधकर कॉलेज कैंपस में नारेबाजी की और विरोध प्रदर्शन किया। इसके बाद म्यूजिक एसोसिएट प्रोफेसर के चैंबर में धरने पर बैठ गई।

विज्ञापन


मीडिया से बात करते हुए जेडीबी आर्ट्स कॉलेज की प्रेसिडेंट शिवानी दुबे व म्यूजिक सब्जेक्ट की स्टूडेंट अनिता ने बताया कि कॉलेज में वोकल और इंस्ट्रूमेंट दोनों विधाओं में संगीत में एडमिशन लेना चाहती हैं। वोकल में कोर्स पूरा हो गया, अब इंस्ट्रूमेंट में लेना चाहते हैं। लेकिन कॉलेज प्रशासन नियमों का हवाला देकर एडमिशन नहीं दे रहा है। कई लड़कियां वोकल में कोर्स पूरा कर चुकी हैं, अब वह इंस्ट्रूमेंट सब्जेक्ट में भी आगे पढ़ाई जारी रखना चाहती हैं। लेकिन उन्हें इंस्ट्रूमेंट में प्रवेश नहीं दिया जा रहा है।

कॉलेज प्रशासन का कहना है कि एक स्टूडेंट केवल एक ही सब्जेक्ट में स्टडी कर सकता है। इस बारे में राजकीय जेडीबी गर्ल्स कॉलेज की म्यूजिक डिपार्टमेंट की एसोसिएट प्रोफेसर प्रेरणा शर्मा ने कहा कि कॉलेज का नियम है कि एक स्टूडेंट एक ही सब्जेक्ट में स्टडी कर सकता है। क्योंकि म्यूजिक सब्जेक्ट में बहुत कम स्टूडेंट आते हैं और म्यूजिक के वोकल और इंस्ट्रूमेंट दोनों सब्जेक्ट में प्रवेश दे दिए जाएंगे तो 10 स्टूडेंट भी नहीं आएंगे। ऐसे में पढ़ाई को सुचारू रखना कॉलेज प्रशासन के लिए संभव नहीं होगा। इसके लिए कॉलेज स्तर पर कुछ नहीं हो सकता कॉलेज आयुक्तआलय ही कोई दिशा-निर्देश दे, तभी कोई समाधान हो सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें