फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kota News: कोटा में एक और छात्र फांसी के फंदे पर झूला, हरियाणा से आकर मेडिकल की तैयारी कर रहा था

Mon, 29 Apr 2024 08:50 AM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटा

सार

कोचिंग सिटी कोटा में एक और छात्र ने फंदा डालकर आत्महत्या कर ली। छात्र मेडिकल की पढ़ाई कर रहा था। बहरहाल आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीरें - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रदेश की कोचिंग सिटी कोटा में मेडिकल की पढ़ाई कर रहे हरियाणा के रहने वाले  20 वर्षीय छात्र सुमित ने हॉस्टल में अपने कमरे में फांसी का फंदा लगा लिया और खुदकुशी कर ली। 

विज्ञापन


छात्र सुमित शहर के कुन्हाड़ी में लैंडमार्क सिटी के उत्तम रेजीडेंसी हॉस्टल में रह रहा था। सुमित का मोबाइल बंद होने पर परिजनों ने हॉस्टल वार्डन से संपर्क किया, जब वार्डन ने कमरे का दरवाजा खोलकर देखा तो छात्र सुमित कमरे के पंखे से लटका हुआ था। सूचना मिलने पर कुन्हाड़ी थाना पुलिस हॉस्टल पहुंची और छात्र के शव को पोस्टमार्टम के लिए MBS अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। 

पुलिस ने मृतक के परिजनों को सूचना दे दी है। प्रथम दृष्टया जांच में सामने आया है कि हॉस्टल के कमरे में एंटी हेंगिग डिवाइस नहीं लगी हुई थी, अगर डिवाइस लगी होती तो शायद सुमित की जान बच सकती थी। ज्ञात रहे कि आत्महत्याओं के केस बढ़ने के चलते कोटा में हॉस्टल के कमरों में पंखे पर एंटी हैंगिंग डिवाइस लगाना जरूरी कर दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें