फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kota News: रुपये के लेनदेन को लेकर दिनदहाड़े युवक का अपहरण कर की मारपीट, पुलिस ने दो को किया डिटेन

Sat, 25 Jan 2025 06:19 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटा

सार

राजस्थान के कोटा में नीट की तैयारी कर रहे एक युवक के अपहरण और मारपीट का मामला सामने आया है। घटना का सीसीटीवी फुटेज वायरल हुआ है, जिसमें दिनदहाड़े युवक को गाड़ी में बैठाकर ले जाते दिखाया गया है। पुलिस ने मोहित मिश्रा उर्फ ऑक्सीजन और अरूपराज रजक को डिटेन किया है।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान के कोटा शहर में नीट की तैयारी कर रहे एक युवक का अपहरण कर मारपीट करने का मामला सामने आया। युवक के मात-पिता के दिल्ली से कोटा पहुंचने के बाद पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर दो लड़कों को डिटेन किर लिया। पूरे घटनाक्रम का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें कुछ लड़के दिनहाडे़ युवक को गाड़ी में बैठाते नजर आ रहे हैं। इस मामले में पुलिस ने मोहित मिश्रा उर्फ ऑक्सीजन और अरूपराज रजक को डिटेन किया है। साथ ही परिजनों की शिकायत पर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

विज्ञापन


पीड़ित के परिजनों का कहना है कि बेटा हैजल फोन नहीं उठा रहा था, जिसके बाद उसके दोस्त से संपर्क किया। तब पूरा मामला सामने आया। मां का कहना है कि बेटा घटनाक्रम के बाद से ही काफी तनाव में है। परिजनों के लिए ये एक राहत की बात है कि इतनी बड़ी घटना के बाद भी छात्र ने कोई गलत कदम नहीं उठाया है। पीड़ित कोटा में रहकर नीट की तैयारी कर रहा है।

शहर पुलिस अधीक्षक डॉ. अमृता दुहन ने बताया कि इस मामले में अभी तक की जांच में अपहरण और फिरौती मांगने जैसी कोई बात सामने नहीं आई है। मामले में अनुसंधान के दौरान रुपयों के लेनदेन को लेकर विवाद चल रहा था। परिवादी का दोस्त शशांक उपाध्याय है। शशांक से अंशुल गुर्जर नाम के लड़के ने रुपये उधार लिए थे। रुपये नहीं लौटाने पर शशांक ने अंशुल के पिता को फोन कर रुपये वाली बात बता दी। इससे नाराज होकर अंशुल ने अपने साथियों मोहित, अरूपराज और अन्य लड़कों ने हैजल नाम के युवक को अपनी गाड़ी में बैठाया और झालावाड़ रोड की तरफ घुमाते रहे और वापस से उसे हॉस्टल के आसपास छोड़ दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें