फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: कोटा में हैवानियत की हदें पार, मासूम को निर्वस्त्र कर जबरन डांस करवाया; जूतों से पीटा… जानें मामला

Sat, 14 Sep 2024 01:29 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटा

सार

आठ साल के मासूम को निर्वस्त्र कर डांस करवाते हुए जूते से पिटाई किए जाने का वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने मामले में शामिल पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि इन्होंने मासूम पर चोरी का आरोप लगाकर यह हरकत की और उसे मैं चोरी हूं कहने पर मजबूर किया।
विज्ञापन
राजस्थान - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोचिंग सिटी कोटा से मानवता को तार-तार करने का मामला सामने आया है। यहां एक 8 साल के मासूम के साथ बेरहमी करते कुछ युवकों ने बच्चे को निर्वस्त्र कर डांस करवाया और जूते से पिटाई कर खुद को चोर बुलवाया। मामले का वीडियो सामने आने के बाद पुलिस अधीक्षक ने संज्ञान लेते हुए कार्रवाई के निर्देश दिए थे, जिसके बाद पुलिस ने पांच युवकों को गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन


वीडियो सामने आने पर शहर एसपी अमृता दुहान ने संज्ञान लिया और आरके पुरम थाना पुलिस बच्चे के बारे में जानकारी जुटाकर उसके घर तक पहुंची। आरके पुरम थाना अधिकारी अजीत बगडोलिया ने बताया मामला सामने आने के बाद परिजनों द्वारा दी गई रिपोर्ट के आधार पर पांच युवकों को गिरफ्तार किया गया है और उनसे पूछताछ की जा रही है। 

चोरी का आरोप लगाकर की बेरहमी

कोटा के महावीर नगर क्षेत्र में मेला लगा हुआ था। बच्चा महावीर नगर क्षेत्र में ही बस्ती में रहता है। मेले में कुछ युवकों ने मासूम पर तार चोरी का आरोप लगाते हुए उसे पकड़ लिया और घेरकर उसकी पिटाई की। इसके बाद उसके कपड़े उतारकर जबरदस्ती डांस करवाया गया। पांच-सात युवक मासूम को घेर कर खड़े थे। ये युवक उसे डरा-धमकाकर डांस करवाते वीडियो में नजर आ रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें