फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजस्थान : हिंसा के बाद झालावाड़ के तीन ब्लॉकों में इंटरनेट बंद

Wed, 21 Jul 2021 02:53 AM IST
Jeet Kumar एजेंसी, कोटा।

सार

 पुलिस ने झड़प के मामले में तीन लोगों की गिरफ्तार किया था। इसके बाद सोंध्या राजपूत समुदाय के 100 से 150 लोग लक्ष्मण सिंह के नेतृत्व में दूसरे पक्ष की गिरफ्तारी की मांग को लेकर थाने पहुंच गए।
 
विज्ञापन
राजस्थान पुलिस - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान के झालावाड़ जिले में सोमवार रात दो समुदायों के बीच हुई झड़प ने हिंसा का रूप ले लिया। इस दौरान पथराव, आगजनी और लूट के बाद जिले के तीन ब्लॉक गंगधर, पेडावा और भवानी मंडी में सोमवार रात 12 बजे से 21 जुलाई आधी रात के लिए इंटरनेट सेवाएं निलंबित कर दी गई हैं।

विज्ञापन


पुलिस ने हिंसा भड़काने और सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाने के आरोप में 200 लोगों के खिलाफ चार मामले दर्ज किए हैं। आरोपियों में ज्यादातर अज्ञात हैं। मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि 35 लोग हिरासत में हैं।

झालावाड़ के एसपी किरन कांग सिद्धु ने बताया कि गंगाधर इलाके में सोमवार रात किसी मुद्दे पर मुस्लिम और सोंध्या राजपूत समुदाय के युवाओं की बीच झड़प हुई। इस दौरान मामला नहीं बढ़ा, लेकिन बाद में सोशल मीडिया पर गंगाधर इलाके में हिंदुओं पर हमले की खबर से तनाव फैल गया।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि पुलिस ने झड़प के मामले में तीन लोगों की गिरफ्तार किया था। इसके बाद सोंध्या राजपूत समुदाय के 100 से 150 लोग लक्ष्मण सिंह के नेतृत्व में दूसरे पक्ष की गिरफ्तारी की मांग को लेकर थाने पहुंच गए।

इसके बाद भीड़ झड़प वाली जगह पर पहुंच गई और आगजनी कर दी। पुलिस ने उन्हें रोकने की कोशिश की। इस बीच, दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर पथराव कर दिया। लोगों ने कई वाहनों में आग लगा दी और सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाया। घटना में लक्ष्मण सिंह और दो पुलिसकर्मी घायल हो गए।

इसी दौरान किसी ने लक्ष्मण सिंह को गोली लगने की खबर वायरल कर दी, जिससे हालात और बिगड़ गए। हालांकि एसपी ने बताया कि अब गंगाधर इलाके में स्थिति नियंत्रण में है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें