फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: 'गाय काटकर खाने वाले मंच पर बैठते हैं और...', जानें शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने क्यों कही ये बात

Fri, 27 Mar 2026 10:43 AM IST
कोटा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटा

सार

कोटा दौरे पर पहुंचे राजस्थान के शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने एक समारोह के दौरान कहा कि गाय काटकर खाने वाले लोग हमारे साथ मंच पर बैठते हैं और भगवान राम, गंगा माता को मानने वाले, भारत माता की पूजा करने वाले व्यक्ति की हमसे दूरी बढ़ती जा रही है।
विज्ञापन
कोटा दौरे पर पहुंचे राजस्थान के शिक्षा मंत्री मदन दिलावर - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान के शिक्षा मंत्री मदन दिलावर अक्सर अपनी बयानबाजी के कारण सुर्खियों में रहते हैं। कोटा जिले के दौरे पर गए शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने और बयान दिया है। जिससे वह फिर चर्चाओं में आ गए हैं। उन्होंने जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान में स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा के अनावरण के दौरान कहा कि शिक्षा के मंदिर में सभी वर्गों का समान अधिकार है। जहां पर कोई ऊंचा या नीचा नहीं होता। हम शुरू से ही समाज के पिछड़े और दलित वर्गों को मुख्य धारा में साथ लेकर चले हैं। 
विज्ञापन


क्या बोले मंत्री शिक्षा मदन दिलावर
शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने भाषण के दौरान कहा कि आज ऐसा वक्त आ गया है कि गाय काटकर खाने वाले लोग हमारे साथ मंच पर बैठते हैं और भगवान राम, गंगा माता को मानने वाले, भारत माता की पूजा करने वाले व्यक्ति की हमसे दूरी बढ़ती जा रही है। इससे दोगला आदमी कोई नहीं हो सकता। साथ ही उन्होंने ये भी कहा कि समाज को एकजुट करके चलो,  तभी हमारा देश समृद्ध होगा और आगे बढ़ेगा नहीं तो देश कभी भी टूट जाएगा।

ये भी पढ़ें- Rajasthan: दौसा में पिकअप और वैन की जबरदस्त भिड़ंत, हादसे में 11 घायल; मची चीख पुकार
विज्ञापन
विज्ञापन


SC ने तलवार की धार के सामने खड़े होकर हिंदुत्व को मजबूत किया
शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने आगे कहा कि जिन्हें हम अनुसूचित जाति कहते हैं। यह वही लोग हैं जिन्होंने तलवार की धार के सामने खड़े रहकर हिंदुत्व को मजबूत किया है। विदेशी शक्तियों ने हमें हमेशा तोड़ने का प्रयास किया है और लगातार हमको बहका रही हैं। विदेशी शक्तियां हमें आपस में भी लड़वा रही है। इनके बहकावे में हमें नहीं आना है। गाय का मांस खाने वालों ने हमेशा तलवार की धार पर हमें धर्मांतरण के लिए मजबूर किया। हमने मरना मंजूर किया, लेकिन अपना धर्म छोड़ने नहीं। यह जात-पात का भेद मिटाकर आज हमें एकजुट होने की जरूरत है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें