फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोटा में बड़ा सड़क हादसा: हैंगिंग ब्रिज के पास डिवाइडर से टकराकर पलटी बस, तीन लोगों की मौत; 12 से ज्यादा घायल

Thu, 16 Apr 2026 07:46 AM IST
कोटा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटा

सार

कोटा में देर रात सवारियों से भरी बस के पलटने से तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि 12 से अधिक यात्री घायल हो गए। बस डिवाइडर से टकराकर दूसरी लेन पर जाकर पलट गई। इसके बाद मौके पर कोहराम मच गया।
विज्ञापन
अहमदाबाद से मध्य प्रदेश जा रही बस पलटने से हादसा। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 कोटा में देर रात को भीषण सड़क हादसा हो गया। जहां पर फोरलेन पर सवारियों से भरी बस पलट गई। हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। वहीं, 12 से अधिक लोग घायल हो गए। जिनको कोटा मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जबकि हादसे में जान गवा बैठे तीन लोगों के शवों को पोस्टमार्टम रूम में रखवाया गया है। इनमें से दो की पहचान फिलहाल नहीं हो सकी है। यह हादसा शहर के आरके पुरम थाना इलाके में नया गांव पुलिया के पास हुआ।
विज्ञापन


अचानक बस का संतुलन बिगड़ गया
जानकारी में सामने आया कि बस अहमदाबाद से मध्य प्रदेश के ग्वालियर-भिंड की तरफ जा रही थी। इसमें अधिकतर मध्य प्रदेश की सवारियां बैठी हुई थी। यह बस देर रात को हैंगिंग ब्रिज को पार कर नया गांव पुलिया से होकर गुजर रही थी। इसी दौरान अचानक बस का संतुलन बिगड़ गया फिर बस डिवाइडर से टकराकर दूसरी लेन पर जाकर पलट गई। 

हादसके बाद मौके पर कोहराम मच गया। सूचना पर आरके पुरम सहित अन्य थानों की पुलिस भी मौके पर पहुंची। रेस्क्यू टीमों ने बस में फंसी सवारियों को बाहर निकालने की कोशिश की। एंबुलेंस की मदद से सभी को अस्पताल पहुंचाया गया।
विज्ञापन


ट्रॉले के चपेट में तीन लोग आ गए
प्रत्यकदर्शीयों ने बताया कि हादसा इतना भीषण था की बस के केबिन में बैठे कुछ लोग बाहर सड़क पर जा गिरे। इस दौरान दूसरी तरफ से आ रहे ट्रॉले के चपेट में तीन लोग आ गए। कुछ लोगों का यह भी कहना है कि गनीमत रही की बस दूसरी लाइन पर गिरी अगर इसी तरफ गिरती, तो बस पुलिया से नीचे भी गिर सकती थी।  बस के सामने अचानक से किसी जानवर के आ जाने को हादसे की वजह बताया जा रहा है।

ये भी पढ़ें- Rajasthan Heatwave : राजस्थान में लू का कहर तेज, पारा 44 डिग्री तक पहुंचने के आसार, रातें भी हुई गर्म
विज्ञापन


हादसे की सूचना के बाद शहर के अस्पतालों को अलर्ट मोड पर कर दिया गया। शहर एसपी तेजस्विनी गौतम भी हादसे की सूचना के बाद तुरंत घटनास्थल पहुंची और मौके की स्थिति को देखा। इसके बाद वह न्यू मेडिकल कॉलेज अस्पताल भी पहुंची जहां पर उन्होंने घायलों से मुलाकात की। यात्रियों का कहना है कि बस की स्पीड करीब 80 किलोमीटर प्रति घंटे की थी। वहीं पुलिस हादसे के कर्म की जांच कर रही है।

 

 

 

 

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें