फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kota News: हनी ट्रैप गैंग का पर्दाफाश, व्यापारियों से हड़पते थे रुपये, मुख्य सरगना और महिला गिरफ्तार

Sun, 09 Mar 2025 09:42 PM IST
कोटा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटा

सार

पुलिस ने डिजिटल साक्ष्य जुटाकर आरोपियों की पहचान कर ली और सागर अग्रवाल और एक महिला को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में सामने आया कि सागर, शोयब, रहनुम्मा और अलीना मिलकर व्यापारियों को सोशल मीडिया पर निशाना बनाते थे और हनी ट्रैप के जरिए पैसे ऐंठते थे।
विज्ञापन
हनी ट्रैप आरोपी गिरफ्तार। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान के कोटा जिले की पुलिस ने हनी ट्रैप गैंग का पर्दाफाश कर गैंग के मुख्य सरगना और एक महिला को गिरफ्तार किया है। इसी मामले में पुलिस अन्य आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। अनंतपुरा पुलिस के हत्थे चढ़े दोनों आरोपियों को बापर्दा गिरफ्तार किया गया। जिनकी जेल में शिनाख्त परेड करवाई जाएगी। आरोपियों ने सोशल मीडिया पर मोनिका सिंघानिया के नाम से फर्जी फेसबुक अकाउंट बनाया और व्यापारी को अपने झांसे में लेकर एक लाख रुपये हड़प लिए थे।

विज्ञापन


शहर पुलिस अधीक्षक अमृता दुहन ने बताया कि तीन मार्च को फरियादी व्यापारी ने थाने में रिपोर्ट दी, जिसमें बातया कि मोनिका सिंघानिया नाम से बनी फेसुबक आईडी से पांच तक लगातार बात हो रही थी। 25 फरवरी को उस लड़की ने कर्णेश्वर महादेव इलाके में मिलने के लिए बुलाया। जब व्यापारी वहां पर मिलने पहुंचा तो पहले से मौजूद 4 लड़को ने उसे कार में ही किडनैप कर लिया और करीब तीन घंटे तक सुनसान इलाके में रखकर डराया और धमकाकर फोन-पे के जरिए एक लाख रुपये ऑनलाइन ट्रांसफर करवा लिए। इसकी शिकायत के बाद एक टीम बनाकर अपराधियों की तलाश शुरू कर दी गई। टीम ने फेसुबक की जानकारी और बैंक अकाउंट की जानकारी लेकर आरोपियों पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया।

जिसके बाद पुलिस ने मुख्य सरगना सागर अग्रवाल उर्फ नन्नू को गिरफ्तार कर लिया साथ ही एक महिला को भी गिरफ्तार किया गया है। पूछताछ में सामने आया है कि आरोपी सागर अग्रवाल बाॅम्बे योजना का निवासी है। उसने अपनी मुंहबोली बहन रहनुम्मा को को झांसे में लेकर उसके साथ लिव इन में रहने लगा। इसी दौरान उसकी दोस्ती साजन वैष्णव और शोयब से हो गई। जिसकी मित्रता विज्ञान नगर निवासी अलीना ने करवाई थी। फिर सागर और शोयब ने मिलकर रहनुम्मा और अलीनाकी मदद से कोटा के व्यापारियों को सोशल मीडिया पर चेकिंग कर रूपए एठने की योजना बनाई।
विज्ञापन


जांच में सामने आया है कि शोयब ने दोनों लड़कियों के फेसबुक अकाउंट मानिका सिंघानिया अन्शु के नाम से बनाए जिसके सागर ऑपरेट करता था और व्यापारियों द्वारा वीडियो मांगने पर अलीना रहनुम्मा से विडियो काॅल करवाता था। पुलिस ने मुख्य सरगना सागर को उद्योग नगर इलाके से गिरफ्तार किया है। वहीं अलीना नाम की लड़की को इवेंट के दौरान दस्तयाब किया गया है। पूछताछ में सामने आया कि अलीना उद्योग नगर थाना क्षेत्र में भी एक प्रकरण में शामिल थी, जिसके बाद उसे उद्योग नगर पुलिस को सुपुर्द कर दिया है। वहीं रहनुम्मा को भी दस्तयाब कर लिया गया है। अन्या आरोपियो को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें