फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kota News: छात्र से परेशान छात्रा ने खुद को लगाई आग, इलाज के दौरान अस्पताल में मौत

Wed, 26 Feb 2025 10:18 PM IST
कोटा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटा

सार

इटावा थाने के थाना अधिकारी संदीप बिश्नोई ने बताया कि 8 फरवरी को इलाके में एक छात्रा ने खुद पर डीजल डालकर आग लगा ली थी। इलाज के दौरान छात्रा की मौत हो गई है।  
विज्ञापन
बर्न वार्ड में चल रहा था छात्रा का उपचार।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान के कोटा जिले में एक छात्र द्वारा शादी का दबाव डालने और धमकी देने के बाद नाबालिग छात्रा ने खुद पर डीजल डालकर आग लगा ली। 17 दिन बाद कोटा एमबीएस अस्पताल के बर्न वार्ड में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक, छात्रा को धमकाने वाला छात्र भी नाबालिग है। मामला कोटा ग्रामीण के इटावा थाना इलाके का है। पुलिस ने बुधवार को मृतका के शव का पोस्टमार्टम करवाया और दर्ज प्रकरण में आगे की जांच शुरू कर दी है। 
विज्ञापन


इटावा थाने के थाना अधिकारी संदीप बिश्नोई ने बताया कि 8 फरवरी को इलाके में एक छात्रा ने खुद पर ज्वलनशील पदार्थ डालकर आग लगा ली थी। छात्रा के परिजनों ने शिकायत में बताया कि उनकी बेटी 11वीं कक्षा में पढ़ती थी। उसी क्लास में पढ़ने वाला एक लड़का उसे लगातार परेशान करता था और शादी करने का दबाव डालने के साथ-साथ जान से मारने की धमकी भी देता था। इससे आहत होकर छात्रा ने खुद पर ज्वलनशील पदार्थ डालकर आग लगा ली। जांच में सामने आया कि छात्रा ने खुद पर डीजल डाला था।

छात्रा की मां ने बताया कि जब सभी लोग खेत पर चले गए थे, तो लड़का पीछे से घर पर आ गया। इस दौरान बेटी घर पर अकेली थी। लड़के ने बेटी को जान से मारने की धमकी दी, जिसके बाद छात्रा ने खुद को आग लगा ली। पुलिस को दी गई शिकायत में यह भी बताया गया कि स्कूल आते-जाते समय भी लड़का रास्ता रोककर बेटी को परेशान करता था। घटना के बाद छात्रा की पीठ और कमर का हिस्सा जल गया था। मृतका के परिजनों ने लड़के के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें