फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से बोरिंग मशीन में फैला करंट, चालक-खलासी की मौत

Mon, 28 Nov 2022 02:19 PM IST
रोमा रागिनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटा

सार

मृतकों की पहचान झालावाड़ निवासी कमलेश और चित्तौड़ निवासी देवेंद्र के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनों के शवों को जब्त कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
कोटा में ड्राइवर और खलासी जिंदा जले - फोटो : Amar Ujala Digital
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोटा जिले के ग्रामीण क्षेत्र सिमलिया में बोर करने गई बोरिंग मशीन हाईटेंशन लाइन को छू गई। जिससे बोरिंग मशीन में करंट फैल गया। करंट की चपेट में आ जाने से दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई।

विज्ञापन


सिमलिया थाना क्षेत्र के पुराना पांचड़ा गांव में झालावाड़ निवासी उस्मान की बोरिंग मशीन बोर करने गई थी। मशीन को व्यवस्थित करते हुए बोरिंग मशीन हाई टेंशन लाइन से छू गई और तार टूट गया। जैसे ही खलासी ने गेट गाड़ी का गेट खोला, वह करंट की चपेट में आ गया। उसे बचाने के चक्कर में ड्राइवर भी करंट की चपेट में आ गया। करंट लगने से दोनों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।


गड़ेपान सीएचसी के इंचार्ज डॉक्टर जितेंद्र के अनुसार मृतकों की पहचान झालावाड़ जिले के चौथ्याखेड़ी निवासी कमलेश और चित्तौड़ निवासी देवेंद्र के रूप में हुई है। दोनों के शरीर लगभग 80 प्रतिशत झुलस चुके थे। दोनों मृतकों की उमर 35 साल के करीब बताई जा रही है। पुलिस ने मामले में मर्ग दर्ज कर अनुसंधान शुरू कर दिया है। साथ ही करंट की चपेट में आई बोरिंग मशीन को भी जब्त कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें