फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Politics: MLA दिलावर के आवास पर कांग्रेसियों का प्रदर्शन, कुछ दिन पहले कहा था- खरगे को भगवान उठा सकते हैं

Fri, 05 May 2023 04:34 PM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटा

सार

कांग्रेसी नेताओं के गुस्से को शांत करने के लिए अतिरिक्त जिला कलेक्टर और एडिशनल एसपी मौके पर मौजूद थे। उन्होंने कांग्रेस नेताओं को समझाने की कोशिश भी की। इसके बाद गुस्साए कांग्रेसियों ने चौराहे पर भाजपा विधायक मदन दिलावर का पुतला फूंका और जमकर नारेबाजी की।
विज्ञापन
MLA दिलावर के आवास पर कांग्रेसियों का प्रदर्शन। - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान में जैसे-जैसे चुनाव नजदीक आ रहे है, वैसे-वैसे आरोप-प्रत्यारोप का दौर भी बढ़ता जा रहा है। पीएम मोदी पर विवादित मुद्दा थमा ही था कि अब एक नया विवाद सामने आ गया। राजस्थान के भाजपा विधायक ने कांग्रेस अध्यक्ष के खिलाफ टिप्पणी की थी, जिसके बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विधायक के कोटा आवास पर जमकर नारेबाजी की।

पहले ही तैनात हो गई थी पुलिस

विज्ञापन

भाजपा विधायक मदन दिलावर ने कुछ दिनों पहले कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के खिलाफ विवादित बयान दिया था। बयान से आहत होकर कांग्रेस नेताओं ने दिलावर के कोटा आवास के बाहर पहुंच गए। मामले की गंभीरता देखते हुए पुलिस भी भीड़ और हुडदंग रोकने वहां पहले ही पहुंच गए थे। पुलिस ने दिलावर के आवास के बाहर बैरिकेडिंग कर दी। लेकिन उग्र और गुस्साई कांग्रेसी नेताओं की भीड़ बैरिकेडिंग लांघ कर आवास में घुसने का प्रयास करती रही।

पुतला फूंककर नारेबाजी की
कांग्रेसी नेताओं के गुस्से को शांत करने के लिए अतिरिक्त जिला कलेक्टर और एडिशनल एसपी मौके पर मौजूद थे। उन्होंने कांग्रेस नेताओं को समझाने की कोशिश भी की। इसके बाद गुस्साए कांग्रेसियों ने चौराहे पर भाजपा विधायक मदन दिलावर का पुतला फूंका और जमकर नारेबाजी की।

यह दिया था बयान

विज्ञापन

कुछ दिनों पहले कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के खिलाफ टिप्पणी करते हुए भाजपा विधायक दिलावर ने कहा था कि उनकी उम्र 80 हो गई है। उन्हें भगवान कभी भी बुला सकते हैं। लेकिन में दुआ करूंगा कि वे 200 साल तक जिएं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें