फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस शासन के दौरान खरीदी बसें अब दौड़ेगी

Fri, 17 Mar 2017 02:51 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
रोडवेज वर्कशाप में खड़ी बसें - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
कोटा शहर में लोगों का सफर आसान बनाने के लिए चार साल पहले कांग्रेस शासन के दौरान खरीदी गई बसों की धूल प्रशासन ने झाड़ दी। ये बसें अब शनिवार से सड़कों पर दौड़ने लगेगी। 
विज्ञापन


पूर्ववर्ती सरकार ने करोड़ों रुपए की लागत ये 28 बसें वर्ष 2013 में खरीदी गई थी। इसके बाद इन बसों को कुन्हाडी स्थित रोडवेज डिपो में खड़ा कर दिया गया। इसके बाद राज्य में भाजपा की सरकार बन गई। आरोप है कि कथित राजनीति के चलते इन बसों का संचालन नहीं किया गया। 

रोडवेज प्रशासन ने अब जाकर इन बसों का संचालन शनिवार से करने की घोषणा की है। इन बसों के संचालन की जिम्मेदारी एक निजी कंपनी को सौंपी गई  है। इन 28 बसों को शनिवार से शहर के आठ रूटों पर उतारा जाएगा। इसके लिए ठेका कंपनी ने पूरी तैयारियां कर ली हैं। 
विज्ञापन


इन बसों में 2 बसों को पर्यटकों के लिए कोटा दर्शन के लिए रखा जाएगा। जानकारी के अनुसार इन बसों को कोटा रेलवे स्टेशन से शिवपुरा, रानपुर, दौलतगंज, खड़े गणेशजी मंदिर, रायपुरा चौराहा से भदाना, डकनिया रेलव स्टेशन से कुन्हाड़ी, चंद्रसेल से फोर्टिस अस्पताल और झालीपुरा से न्यू बस स्टैण्ड रूट पर चलाया जाएगा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें