फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kota News : प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रही एक और छात्रा ने की आत्महत्या, हादसे से पहले फोन पर की थी बात

Mon, 26 May 2025 08:42 AM IST
कोटा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटा

सार

प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रही एक और छात्रा ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। जम्मू-कश्मीर की रहने वाली ये छात्रा घटना से पहले फोन पर किसी से बात कर रही थी और उसे सुसाइड वाली बात भी बताई थी।
विज्ञापन
सांकेतिक फोटो - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोटा में प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रही एक और छात्रा ने सुसाइड कर लिया। सुसाइड करने से चंद सेकंड पहले छात्रा किसी लड़के से फोन पर बात कर रही थी। वहीं महावीर नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनाक्रम के बारे में जानकारी ली। साथ ही शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी में रखवाया और छात्रा के परिजनों को इसकी सूचना दी है।

विज्ञापन


महावीर नगर थाना अधिकारी रमेश कविया ने बताया कि जम्मू कश्मीर की रहने वाली 18 वर्षीय छात्रा जीशान जहां 1 महीने पहले ही नीट की पढ़ाई करने के लिए कोटा आई थी। छात्रा वर्तमान में महावीर नगर प्रताप चौराहे के पीछे किराए के मकान में रह रही थी। इसी मकान के कमरे में छात्रा ने फांसी लगाकर जान दे दी। अब पुलिस छात्रा के मिलने वालों और दोस्तों से उसके बारे में जानकारी जुटा रही है।

ये भी पढ़ें: Jaipur: NDA मुख्यमंत्री परिषद की बैठक में सीएम भजनलाल ने ऑपरेशन सिंदूर पर रखा प्रस्ताव, शिंदे ने किया अनुमोदन
विज्ञापन


पुलिस को मिली जानकारी में सामने आया कि छात्रा जम्मू-कश्मीर में किसी बुरहान नाम के व्यक्ति से बात कर रही थी। बात करते हुए छात्रा अपने कमरे में चली गई। उसने बुरहान को सुसाइड करने की बात भी कही थी। इसका खुलासा तब हुआ जब बुरहान ने फोन काटकर कोटा निवासी किसी परिचित लड़की को इसकी सूचना दी और उसे जीशान के पास जाने के लिए कहा।
विज्ञापन


जब परिचित लड़की उसके घर पहुंची तो कमरे का गेट अंदर से बंद था। इसके बाद आसपास के लोगों को बुलाया गया। वहीं कमरे के गेट को कटर से काटकर देखा तो छात्रा पंखे से लटकी हुई मिली। पुलिस का कहना है कि जिस कमरे में छात्रा ने सुसाइड किया, उसमें एंटी हैंगिंग डिवाइस नहीं लगी हुई थी। ऐसे में आगे की कार्रवाई भी की जाएगी।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें