फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोटा संभाग में प्रसूताओं की मौत का सिलसिला जारी: मेडिकल कॉलेज में एक और महिला ने तोड़ा दम; जानें

Tue, 10 Nov 2026 09:24 PM IST
कोटा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटा

सार

कोटा मेडिकल कॉलेज अस्पताल में उपचार के दौरान बारां निवासी प्रसूता पुष्पा बैरवा की मौत हो गई। प्रसव के बाद अत्यधिक रक्तस्राव से उनकी हालत बिगड़ गई थी। अक्टूबर में कोटा संभाग में 4 प्रसूताओं की मौत हो चुकी है।

 

विज्ञापन
कोटा मेडिकल कॉलेज - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोटा संभाग में प्रसूता महिलाओं की मौतों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। अब कोटा मेडिकल कॉलेज अस्पताल में उपचार के दौरान एक और प्रसूता की मौत हो गई। झालावाड़ से गंभीर हालत में कोटा रेफर की गई पुष्पा बैरवा ने सोमवार देर रात दम तोड़ दिया। उनकी मौत के बाद एक बार फिर संभाग में मातृ मृत्यु दर और प्रसव के दौरान महिलाओं को मिलने वाली चिकित्सा सुविधाओं को लेकर सवाल उठने लगे हैं।

दरअसल, बारां जिले के मेहरमाचांद निवासी पुष्पा बैरवा ने 27 अक्टूबर को झालावाड़ अस्पताल में सामान्य प्रसव के जरिए एक बच्ची को जन्म दिया था। प्रसव के बाद उन्हें अत्यधिक रक्तस्राव होने लगा, जिसके चलते उनकी तबीयत लगातार बिगड़ती चली गई। हालत गंभीर होने पर उन्हें बेहतर उपचार के लिए कोटा रेफर किया गया।

कोटा पहुंचने पर पुष्पा को मेडिकल कॉलेज के एसएसबी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकों की निगरानी में उनका उपचार चल रहा था। उनकी हालत बेहद नाजुक बनी हुई थी। उपचार के दौरान उनकी किडनी, फेफड़े और लीवर ने काम करना बंद कर दिया था। गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था। चिकित्सकों की टीम लगातार उनकी जान बचाने का प्रयास कर रही थी।

विज्ञापन


पढे़ं: बीएसएफ की महिला जवानों के साथ भाई दूज मनाएंगे सीएम भजनलाल शर्मा, तनोट माता मंदिर में करेंगे दर्शन

डॉ. विकास खंडेलिया ने बताया कि तमाम प्रयासों के बावजूद पुष्पा को बचाया नहीं जा सका। सोमवार देर रात उनकी मौत हो गई। उन्होंने बताया कि महिला को बेहद गंभीर हालत में कोटा रेफर किया गया था। यूरिन आउटपुट बंद होने के बाद उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था। उपचार के दौरान किडनी की स्थिति में काफी सुधार हुआ था, लेकिन फेफड़े काम नहीं कर रहे थे। अत्यधिक रक्तस्राव के कारण उनके शरीर के कई महत्वपूर्ण अंग प्रभावित हो गए थे।

गौरतलब है कि कोटा संभाग में प्रसूता महिलाओं की लगातार हो रही मौतों के मामले पहले से ही चर्चा का विषय बने हुए हैं। पुष्पा बैरवा की मौत ने एक बार फिर स्वास्थ्य व्यवस्थाओं, प्रसव के बाद महिलाओं की देखभाल और समय पर बेहतर उपचार उपलब्ध कराने को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं। इससे पहले अक्टूबर महीने में ही संभाग में 4 प्रसूताओं की मौत हो चुकी है। इनमें से 3 महिलाओं ने महज 9 दिन के भीतर दम तोड़ दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें