फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kota: बीमार पत्नी के लिए लिया था वीआरएस, रिटायरमेंट पार्टी में पत्नी की मौत; माला पहनाकर कुर्सी पर बैठी थीं

Thu, 26 Dec 2024 03:00 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटा

सार

Kota News: कोटा में सेन्ट्रल वेयर हाउस के मैनेजर देवेंद्र ने पत्नि दीपिका के खराब स्वास्थ्य के चलते VRS लिया। विभागीय सेवाओं से मुक्त होने के बाद विदाई पार्टी चल रही थी। विदाई पार्टी के जश्न के बीच अचानक ही दीपिका को हार्ट अटैक हुआ और दीपिका की मौत हो गई।
 
विज्ञापन
महिला की मौत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोटा में 50 वर्षीय महिला की अपने पति की सेवानिवृत्ति की पार्टी में अचानक मौत हो गई। दंपति के करीबी लोगों ने बताया कि देवेंद्र संदल अपनी पत्नी दीपिका की देखभाल के लिए समय से पहले सेवानिवृत्ति ले रहे थे। उन्होंने बताया कि उनकी पत्नी हृदय संबंधी समस्याओं से जूझ रही थीं।

विज्ञापन


बता दें कि दीपिका की तबीयत अचानक बिगड़ गई और वह कुर्सी पर बैठ गईं तथा सामने मेज पर गिर गईं। उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने बताया कि कोटा के दादाबाड़ी में शास्त्री नगर के निवासी देवेंद्र ने अपनी पत्नी की देखभाल के लिए अपनी कार्यावधि के पूरा होने से तीन साल पहले ही स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति का अनुरोध किया था। उनकी स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति को मंजूरी दे दी गई और मंगलवार को पद पर उनका आखिरी दिन था।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें