फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kota News: नाबालिग को बंधक बनाकर सामूहिक दुष्कर्म करने वाले चार गिरफ्तार, तीन दिन तक गोदाम में रखा था

Fri, 11 Apr 2025 04:48 PM IST
कोटा ब्यूरो न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, कोटा

सार

कोटा पुलिस ने वारदात में शामिल चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। अन्य आरोपियों की तलाशी के लिए पुलिस की टीमें दबिश दे रही हैं। आरोपियों में पीड़िता की सहेली का भाई भी शामिल है, जो कि पीड़िता को घर छोड़ने के बहाने अपने साथ ले गया था।
विज्ञापन
सामूहिक दुष्कर्म के आरोपी गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान के कोटा जिले में नाबालिग का अपहरण कर बंधक बनाकर सामूहिक दुष्कर्म करने के मामले में गुमानपुरा पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने वारदात में शामिल चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। अन्य आरोपियों की तलाशी के लिए पुलिस की टीमें दबिश दे रही हैं।

विज्ञापन


आरोपियों में पीड़िता की सहेली का भाई भी शामिल है, जो कि पीड़िता को घर छोड़ने के बहाने अपने साथ ले गया था और साथियों के साथ मिलकर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म कर वीडियो भी बनाया और किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी भी दी।

यह भी पढ़ें: गाड़ी हटाने को लेकर बदमाशों ने मैकेनिक को चाकू मारा, उपचार के दौरान हुई मौत, वर्कशॉप मालिक भी घायल
विज्ञापन


डीएसपी योगेश शर्मा ने बताया कि सात अप्रैल को पीड़िता की मां ने थाने में रिपोर्ट दी और बताया कि तीन अप्रैल को फरियादिया की लड़की उसकी सहेली के घर मिलने गई थी। जो कि तीन बाद भी वापस नहीं आई और न उसका कोई सुराग लगा। उसके बाद पुलिस टीम ने नाबालिग को तलाशना शुरू कर दिया था। सात अप्रैल को ही नाबालिग बदहवास मिली, जिससे पुछताछ करने पर सामने आया कि वो अपनी सहेली के घर गई थी। शाम को सहेली का भाई आदिल और अन्ना स्कूटी से पीड़िता को घर छोड़ने के लिए निकले थे। लेकिन उसको दूसरी जगह पर ले गए और गोदाम में ले जाकर बंधक बना दिया। जहां पर आदिल, अन्ना, आनू, अय्यू, शुभम और गोल्डी ने पीड़िता के साथ दुष्कर्म किया और वीडियो भी बनाया।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: बहन की सहेली से हैवानियत, गोदाम में बंधक बनाकर तीन दिन तक किया सामूहिक दुष्कर्म

मामले की जानकारी और शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने पाॅक्सो सहित अन्य धाराओं में प्रकरण दर्ज कर आरोपियों की तलाश के लिए टीमें भी बनाई। उसके बाद पुलिस ने छावनी निवासी आदिल, अनिल पंकज उर्फ अन्ना, सूरज सिंह और प्रदीप कश्यप को गिरफ्तार कर लिया है। अन्य बदमाशों की तलाश के लिए लगातार दबिश दी जा रही है। वहीं, गिरफ्तार हुए आरोपियों से भी लगातार पूछताछ की जा रही है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें