फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजस्थान: किशनगढ़ से नौ महीने पहले लापता नाबालिग दिल्ली में मिली, पहचान बदलकर एनजीओ में रह रही थी

Mon, 16 Nov 2026 11:01 AM IST
आशुतोष प्रताप सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला,किशनगढ़

सार

राजस्थान के किशनगढ़ के गांधीनगर थाना क्षेत्र से नौ महीने पहले लापता हुई नाबालिग बालिका को पुलिस ने नई दिल्ली के कश्मीरी गेट क्षेत्र से दस्तयाब कर लिया है। बालिका पहचान बदलकर किलकारी रेनबो होम फॉर गर्ल्स फाउंडेशन में रह रही थी।
विज्ञापन
(प्रतीकात्मक फोटो) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान के किशनगढ़ में नौ महीने पहले घर से लापता हुई नाबालिग बालिका को पुलिस ने नई दिल्ली से सकुशल दस्तयाब कर लिया है। बालिका अपनी पहचान बदलकर दिल्ली के कश्मीरी गेट क्षेत्र स्थित एक एनजीओ में रह रही थी। पुलिस ने उसे 'किलकारी रेनबो होम फॉर गर्ल्स फाउंडेशन' से बरामद किया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने विशेष टीम गठित की थी। बालिका की तलाश और उसके बारे में जानकारी देने वाले व्यक्ति के लिए 25 हजार रुपये का इनाम भी घोषित किया गया था।

विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक हर्षवर्धन अग्रवाला ने बताया कि गांधीनगर थाना क्षेत्र से लापता हुई बालिका को पुलिस टीम ने नई दिल्ली से दस्तयाब किया है। उसकी तलाश के लिए पुलिस ने राजस्थान के अलावा कई राज्यों में अभियान चलाया था।

300 से अधिक सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली

पुलिस के अनुसार, नाबालिग बालिका 19 फरवरी को बिना किसी को बताए घर से निकल गई थी। शुरुआती जांच में पुलिस को उसका कोई ठोस सुराग नहीं मिला। इसके बाद मामले की गंभीरता को देखते हुए विशेष पुलिस टीम का गठन किया गया।
बालिका की तलाश में पुलिस टीमों ने राजस्थान के अलग-अलग जिलों के साथ दिल्ली, आगरा, बरेली, भोपाल और रतलाम सहित कई शहरों में जांच की। इस दौरान किशनगढ़ रेलवे स्टेशन से लेकर जयपुर तक बालिका के संभावित सफर के रास्तों पर लगे 300 से अधिक सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली गई।

पहचान छिपाकर दिल्ली के एनजीओ में रह रही थी बालिका

विशेष जांच टीम ने किशनगढ़, जयपुर, खाटूश्यामजी, अलवर, बरेली और नई दिल्ली सहित कई स्थानों के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की जांच की। पुलिस लगातार फुटेज के आधार पर बालिका की गतिविधियों की कड़ियां जोड़ने का प्रयास कर रही थी।

विज्ञापन

इसी दौरान पुलिस को सूचना मिली कि बालिका अपनी पहचान छिपाकर नई दिल्ली के कश्मीरी गेट स्थित 'किलकारी रेनबो होम फॉर गर्ल्स फाउंडेशन' में रह रही है। सूचना की पुष्टि के बाद पुलिस टीम वहां पहुंची और बालिका को सकुशल दस्तयाब कर लिया।
विज्ञापन

पुलिस अब बालिका के घर से निकलने और दिल्ली पहुंचने से जुड़े घटनाक्रम की जानकारी जुटा रही है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें